भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी:गढ़वा रोड और सिगसिगी...




पलामू में मंगलवार दोपहर एक कोयला लदी मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना पूर्व मध्य रेलवे के बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच सबवना गांव में रिवर्सिबल लाइन पर हुई। मालगाड़ी बरकाकाना से कोयला लेकर सोन नगर की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी गढ़वा रोड स्टेशन पार कर सिगसिगी स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान ग्रासिम इंडस्ट्री के पास सबनवा गांव में रिवर्सिबल लाइन (थर्ड) पर इसके 59 में से 11 डिब्बे बेपटरी हो गए। तत्काल राहत एवं बहाली कार्य शुरू घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की राहत और बचाव टीम, तकनीकी विशेषज्ञ तथा इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्काल राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया है। क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और रेलवे ट्रैक को दुरुस्त कर परिचालन जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डालटनगंज के यातायात निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि रिवर्सिबल लाइन पर घटना होने के कारण अप और डाउन लाइनों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top