Last Updated:
Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की नौरा सिर्फ और सिर्फ कस्टमाइज सलवार सूट बनाती हैं. इनका सलवार सूट एकदम बॉलीवुड की हीरोइन की तरह होता है. जॉर्जेट से लेकर शिफॉन, सिल्क में होती है, लेकिन यह सबसे अलग होता है. नौरा बताती हैं कि आपको ऐसा दूसरा पीस खोजने पर भी नहीं मिलने वाला है. उनका सूट एकदम प्योर फैब्रिक में होता है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
नौरा बताती हैं कि एक सलवार सूट का दाम ₹20,000 तक होता है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में यशराज की हीरोइन को एक से बढ़कर एक सलवार सूट पहनते हुए देखा. ऐसे में इस तरह के डिजाइनर बनाने का आईडिया वहीं से आया और जुनून ऐसा कि अपने एक रूम से सफर शुरू किया और आज कनाडा तक इसकी मांग है.
नोरा बताती हैं कि उन्होंने एक रूम से ही अपना यह बिजनेस शुरू किया. सबसे पहले स्केच बनाया और अपने खुद के डिजाइनर सलवार सूट स्केच करना शुरू किया और फिर कारीगरों द्वारा इसे बनाना शुरू किया. हमारी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका जो हम कपड़ा लेते हैं. चाहे शिफॉन हो या जॉर्जेट हो एकदम प्योर लेते हैं, एक परसेंट भी मिलावट नहीं होता. इसलिए इसका लुक आपको बाजार वालों से बहुत ही अलग आता है.
इसके बाद सबसे पहले उन्होंने अपने रिश्तेदारों को दिखाना शुरू किया और जहां वह रहती थी. वहीं, आसपास लोगों को इतना पसंद आया कि फिर एक-एक करके आर्डर आने लगे. फिर इंस्टाग्राम पर पेज बनाया और फैशन मेले में भी अपना स्टॉल लगाना शुरू किया, जिससे मेरे ग्राहक बढ़ते चले गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
नौरा ने बताया कि जब उन्होंने बिजनेस शुरू किया था तो लोग मजाक उड़ाते थे. कहते थे बिजनेस वुमन बनेंगी. आज आलम यह है कि वही लोग मेरे कस्टमर बन चुके हैं और आज कनाडा से आर्डर आते हैं.
मेरे सलवार सूट खरीद कर लोग अमेरिका तक ले जाते हैं. इसके अलावा भारत के हर राज्य में ऑल इंडिया पैन डिलीवरी होती है. महीने के आराम से लाख रुपए से ऊपर कमा लेती हैं और साथ में 6 लोग भी काम करते हैं.