![]()
भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला नर्सिंग होम में सोमवार को अल्ट्रासाउंड एवं डिजिटल एक्स-रे लगाया गया, जिसका उद्घाटन विधायक ममता देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होना लोगों के लिए बड़ी राहत है। अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे के लिए रामगढ़ या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कम खर्च में जांच की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों का समय व अतिरिक्त खर्च दोनों बचेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की जरूरत है। निजी स्वास्थ्य संस्थानों की ओर से आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। नर्सिंग होम के संचालक कमलेश कुमार महतो ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे सेवा शुरू की गई है। संस्थान में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा भी उपलब्ध है। मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर उपप्रमुख विजय ओझा, डॉ. समीम, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, अकबर अंसारी, गुलाम सरवर, सुनील राज चक्रवर्ती, सामाजिक कार्यकर्ता बैद्यनाथ शर्मा मौजूद थे।
Source link