भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

'आप मुझे लाठी मारो…मैं आपको गुलाब दूंगा':रांची में छात्रों का मौन जुलूस;...




झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र जुटे हुए हैं। 6 छात्र अभी भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों की मांग है कि जब तक JSSC-CGL परीक्षा रद्द नहीं की जाती और मामले की CBI जांच नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्र अब अपनी मांगों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करना चाहते हैं। इधर, मंगलवार शाम छात्रों ने रांची में लाठीचार्ज के विरोध में मौन जुलूस निकाला। इस दौरान कई छात्रों ने पुलिसकर्मियों को गुलाब भेंट किए और कहा, “आप मुझे लाठी मारिए, मैं आपको गुलाब दूंगा।” अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन पर हुए कथित लाठीचार्ज के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर कहा कि जब तक पूरी तरह से न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। छात्र नेता ने लिखा, “भले ही मेरा शरीर कमजोर हो जाए, लेकिन न्याय की मांग और संघर्ष का संकल्प कभी कमजोर नहीं हो सकता।” हम चाह रहे हैं कि मुख्यमंत्री हमसे बात करें- छात्र नेता छात्र नेता रविंद्र ने कहा- हमारा आंदोलन अभी जारी है। हम मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं कि सर, हम लोग छात्र हैं। हमें राजनीति करना नहीं आता। 10 अगस्त को जो कुछ हुआ, उसमें छात्रों का कोई दोष नहीं है। कृपया छात्रों के मुद्दों पर चर्चा कीजिए। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हमसे बात करें। हो सकता है कि जो लोग हमारी बातें उन तक पहुंचा रहे हैं, वे हमारी दलीलों को ठीक से नहीं रख पा रहे हों। हमारे पास सभी तर्क मौजूद हैं। एक बार हमारे साथ बैठिए, आपको हमारी मांगें पूरी तरह जायज लगेंगी। हमें उम्मीद है कि आप छात्रों और उनके मुद्दों के प्रति गंभीरता दिखाएंगे।” मंगलवार को झारखंड बंद के दौरान क्या-क्या हुआ, जानिए झारखंड के रांची में सोमवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया। रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह सड़कें जाम कीं। कुछ जिलों में कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद कराते भी नजर आए। कई शहरों में पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया है। झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे थे, जहां उन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस पहुंची। कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, जबकि कुछ पुलिस वैन के आगे बैठ गए। पुलिस लगातार उन्हें हटाने की कोशिश करती रही, इसी दौरान धक्का-मुक्की और झड़प हुई। भाजपा-ABVP के प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें…. लाठीचार्ज में 100 से अधिक छात्र घायल छात्रों ने सोमवार को झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया था। विधानसभा घेराव के दौरान 100 से अधिक छात्र घायल हुए। कई छात्रों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की बात कही जा रही है। वहीं, रांची पुलिस के करीब 14 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सरकार और छात्रों के बीच अब तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। हालांकि सरकार ने छात्रों की 9 में से 6 मांगें मान ली हैं। छात्रों का कहना है कि अब वे सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ही बातचीत करेंगे। वहीं, भाजपा का आरोप है कि झारखंड सरकार छात्रों की मांगों पर बातचीत करने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की। सीएम सोरेन बोले- परजीवी की तरह जीवित है विपक्ष झारखंड CM बोले- विपक्ष परजीवी की तरह, छात्रों का चोला पहनकर राजनीति कर रहा वहीं, मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर युवाओं को भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “विपक्ष हल्ला करता रहेगा, हम अपना काम करते जाएंगे। सरकार छात्रों के हित में फैसले ले रही है।” सीएम सोरेन ने कहा- विधानसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, पिछले दो-चार दिनों से जो प्रकरण चल रहा है, उसे देखकर हमें लगता है कि अब विपक्ष के पास कुछ बचा नहीं है, लेकिन कभी-कभी वे अलग-अलग तरीकों की आड़ में छिपकर बैठे रहते हैं और अलग-अलग स्रोतों के सहारे खुद को जीवित रखते हैं, ठीक वैसे ही जैसे कोई परजीवी जीवित रहता है।” मंत्री का दावा- हेमंत सोरेन की हत्या की कोशिश हुई झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायकों पर सीएम हेमंत सोरेन की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं था, बल्कि मुख्यमंत्री को मारने की कोशिश थी, लेकिन वे बच गए।” मंत्री ने दावा किया कि जिस समय सीएम आवास के बाहर भाजपा के विधायक धरना दे रहे थे, उस समय सीएम अपनी पत्नी-बच्चों के साथ अंदर मौजूद थे। उन्होंने विधानसभा स्पीकर से बीजेपी विधायकों पर कारर्वाई की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top