भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में 19वें दिन भी डटे छात्र, ‘जन-आंदोलन’ की चेतावनी, देर रात...


Last Updated:

Jharkhand Protest LIVE: झारखंड में JPSC और JSSC नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी है. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र लगातार धरने पर बैठे हैं. छात…और पढ़ें

LIVE: रांची में 19वें दिन भी डटे छात्र, 'जन-आंदोलन' की चेतावनीZoom

JPSC-JSSC नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी. (PTI)

Jharkhand Student Protest LIVE: झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी है. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र लगातार डटे हुए हैं. आंदोलन अब सिर्फ मांगों तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि इसके तेवर भी तेज होते जा रहे हैं. छात्र नेता रवींद्र पासवान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को ‘जन-आंदोलन’ में बदला जाएगा. यह बयान इसलिए अहम है, क्योंकि लंबे समय से चल रहा प्रदर्शन अब सरकार पर राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव बढ़ा सकता है.

देर रात स्टेडियम पहुंचा पुलिस-प्रशासन, बढ़ी हलचल

प्रदर्शन के 18वें दिन रात करीब 12:30 बजे उपायुक्त, एसएसपी, एसपी और एडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचा. अधिकारियों ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बातचीत की और उन्हें सेहत को देखते हुए हड़ताल खत्म करने के लिए समझाने की कोशिश की. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि प्रशासन छात्रों को कुछ खाने के लिए मनाने का प्रयास कर रहा है. छात्र नेता पीयूष कुमार के मुताबिक अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की, लेकिन आंदोलन की कोर कमेटी से बातचीत नहीं की गई. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, प्रदर्शन जारी रहेगा.

देवेंद्रनाथ महतो अस्पताल में भर्ती

10 अगस्त को विधानसभा घेराव मार्च में शामिल होने के बाद देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई थी. वह रांची के सदर अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी भूख हड़ताल का 11वां दिन बताया जा रहा है. इसी बीच छात्रों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मौन मार्च भी निकाला.

अब ‘जन-आंदोलन’ की चेतावनी

छात्रों के तेवर से साफ है कि मामला जल्द शांत होता नहीं दिख रहा. आंदोलनकारी JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अपनी मांगों पर सरकार से ठोस कार्रवाई चाहते हैं. अब सबकी नजर सरकार की अगली पहल पर है.

रांची में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें…

Jharkhand Protest Live: CM हेमंत सोरेन से सीधे बातचीत चाहते हैं छात्र

Jharkhand Student Protest Live: छात्रों का कहना है कि सरकार ने अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की हैं और जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा. देर रात प्रशासन ने छात्रों को आंदोलन स्थल से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे पीछे नहीं हटे. बातचीत के बावजूद छात्र धरनास्थल छोड़ने को तैयार नहीं हैं. अब आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों में एक और मांग जोड़ दी है. छात्र चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उनसे सीधे बातचीत करें. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के बाद ही आंदोलन को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा.

Jharkhand Student Protest Live: ‘मांगें नहीं मानीं तो जन-आंदोलन करेंगे’, छात्रों की चेतावनी

Jharkhand Protest Live: छात्र नेता रवींद्र पासवान ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो छात्र आंदोलन को ‘जन-आंदोलन’ में बदलना पड़ेगा. 19वें दिन भी छात्रों के डटे रहने से आंदोलन लंबा खिंचता दिख रहा है. अब छात्रों की नजर सरकार की अगली पहल पर है. वहीं प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को बातचीत के जरिए समझाने की कोशिश कर रहा है.

Jharkhand Protest Live: अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया मौन मार्च

Jharkhand Student Protest Live: आंदोलन के दौरान छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मौन मार्च निकाला. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हुए. छात्रों ने विधासभा मार्च के दौरान हुए पुलिस लाठी चार्ज, नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी अन्य मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.

Jharkhand Student Protest Live: देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Jharkhand Protest Live: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह 10 अगस्त को स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद विधानसभा घेराव मार्च में शामिल हुए थे. इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उनकी भूख हड़ताल का 11वां दिन है. आंदोलनकारी छात्रों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बनी हुई है.

Jharkhand Protest Live: छात्रों से बातचीत, कोर कमेटी से वार्ता पर अड़े प्रदर्शनकारी

Jharkhand Student Protest Live: छात्र नेता पीयूष कुमार ने कहा कि एसएसपी, डीएसपी और डीएम मौके पर आए थे. उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बातचीत की और CGL अभ्यर्थियों से भी बात की. हालांकि, छात्रों का कहना है कि प्रशासन की ओर से उन्हें स्टेडियम खाली करने या वहां से जाने का कोई आधिकारिक निर्देश नहीं दिया गया है. प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों पर कोर कमेटी के साथ सीधे बातचीत करे.

Jharkhand Student Protest Live: देर रात स्टेडियम पहुंचा पुलिस-प्रशासन, छात्रों में बढ़ी हलचल

Jharkhand Protest Live: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची. उपायुक्त, एसएसपी, एसपी और एडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों के पहुंचने के बाद स्टेडियम में हलचल बढ़ गई. प्रशासन की टीम ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत की और भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को सेहत का हवाला देते हुए हड़ताल खत्म करने के लिए समझाने की कोशिश की.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top