Last Updated:
चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात इंडिगो की कोलकाता-चेन्नई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग से ठीक पहले विमान के बाएं इंजन में खराबी का पता चला, जिसके बाद एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की गई. फ्लाइट 6E-723 में 224 लोग सवार थे. विमान रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व क्रू सुरक्षित रहे. करीब 10 मिनट बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी हटा दी गई और परिचालन सामान्य रहा.
चेन्नई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
चेन्नई: चेन्नई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. जी हां, घटना मंगलवार रात की है. कोलकाता से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी. इसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इसके चलते चेन्नई एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की गई.
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723, जिसमें 224 लोग सवार थे. यह फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही थी. इस फ्लाइट ने 11 अगस्त की रात 11:29 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की.
फ्लाइट को रात 11:30 बजे पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को पता चला कि बायां इंजन खराब हो गया है. उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी, जिसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए इमरजेंसी उपाय शुरू कर दिए. विमान रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा, जिसमें सवार सभी 224 लोग सुरक्षित थे.
रात 11:47 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ हटा ली गई. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद सभी कामकाज सामान्य रहे.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें