भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इनामी मिसिर बेसरा समेत 3 नक्सली धनबाद लाए गए:31 जुलाई को रांची...




भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपए के इनामी मिसिर बेसरा सहित तीन हार्डकोर नक्सलियों की 14 दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से धनबाद लाया गया। यहां सदर अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस रिमांड मिलने के बाद 31 जुलाई को इन तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले जाया गया था। वहां लगभग 11 दिनों तक विभिन्न केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों ने उनसे गहन पूछताछ की। इस दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की आपूर्ति और संगठन से जुड़े सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास किया। धनबाद लाए गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल शामिल है, जिस पर 2.20 करोड़ रुपए का इनाम घोषित है। इनके अलावा 15 लाख रुपए के इनामी मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण और गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ भी शामिल हैं। मेडिकल जांच पूरी होने और न्यायिक प्रक्रिया के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। 14 दिनों की पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को मिली जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की उम्मीद है। धनबाद पुलिस इस पूरी कार्रवाई के दौरान पूरी तरह सतर्क दिखी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top