भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर के ताने मिले लेकिन नहीं मानी हार, शुरू किया बिजनेस, अब...


Last Updated:

Ranchi Rashmi Lah Art: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली रश्मि लाह पर बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग बनाती हैं. लाह का कप, प्लेट और स्टैंड से लेकर डिजाइनर ट्रे घर को सजाने की खूबसूरती के लिए तैयार करती है. यह सब वह भी अपने हाथों से ही तैयार करती हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने यूट्यूब से क्लास लिया और बनाना सिखा. क्योंकि घर पर कई बार ताना मिला कि घर पर करती ही क्या हो. आइये जानते हैं रश्मि की सफलता के बारे में.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रश्मि ने बताया कि उनकी इतनी वैल्यू ही नहीं थी और अब जब अच्छा खासा कमा रही हैं तो वैल्यू भी हो रही है और अपने पैरों पर खड़ी भी हैं. इसका सुकून ही अलग मिल रहा है. उन्होंने बताया कि आज वह महीने में आराम से 50,000 रुपये तक का इनकम कर लेती हैं. ऐसे में आलम यह है कि उन्हें इतना ऑर्डर मिलता है कि समय ही नहीं मिल पाता है.

एक दिन में 4-5 तो वह खुद अपने हाथों से बना लेती हैं. लोग अपने अनुसार उनके प्रोडक्ट कस्टमाइज करवाना अधिक पसंद करते हैं. रश्मि बताती हैं कि आपको हमारे पास राधा कृष्ण भगवान की बड़ी ही खूबसूरत 3D पेंटिंग देखने को मिलेगी और जिस तरीके से यह लाह के प्लेट में बनाई गई है.

दिखने में लगेगा कि यह कांच के ग्लास में है. जिसमें तरह-तरह के कलर का कंपोजीशन को मिलाया जाता है और फिर पेंटिंग करके धूप में सुखाया जाता है. साथ ही कुछ ग्लिटरस और कई तरह की चीजों का भी इस्तेमाल करके हम पेंटिंग को और खूबसूरत बनाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा आपको उनके पास कप रखने का प्लेट, बड़े-बड़े ट्रे, छोटे ट्रे, सजाने के लिए खूबसूरत हैंगिंग प्लेट उसमें बनाया गया खूबसूरत पेंटिंग या किसी को अगर तोहफा देना है तो प्लेट में कुछ स्पेशल मैसेज लिख दीजिए और यह आप अपने किसी दोस्त को दे सकते हैं और वह उसे अपने रूम में सजा सकता है. इस तरीके का लोगों के बीच लेने का बड़ा ही क्रेज़ है.

उन्होंने बताया रांची जो है वह लाह का पूरे भारत में सबसे बड़ा केंद्र है. ऐसे में ओरिजिनल लाह हमें यहां के गांव से सस्ते में मिल जाता है और दूसरी बात यह काफी रिच और बड़ा ही खूबसूरत लुक देता है. ऐसा लगता है कोई ब्रांडेड ग्लास का 3D पिक्चर हो. एक की कीमत ₹300 से शुरू होकर ₹5000 तक जाती है. आज हमारे कस्टमर बंगाल और से लेकर चेन्नई, दिल्ली से लेकर पटना तक है और हमारे साथ आज दो लोग को काम भी करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top