Last Updated:
अमेठी में 1 लाख से अधिक गैस कनेक्शन धारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है. 15 अगस्त तक KYC न कराने पर कनेक्शन रद्द हो सकता है या व्यावसायिक दरों पर गैस मिलेगी. जिले में तीन कंपनियों की कुल 32 गैस एजेंसियां संचालित हैं. जिसमें इंडियन आयल कार्पोरेशन की 17, भारत पेट्रोलियम की 12 और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की 3 गैस एजेंसियां शामिल हैं. इंडियन आयल की गैस एजेंसियों पर कुल 220895, भारत पेट्रोलियम पर 158637 और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसियों पर कुल 65579 कनेक्शन धारक हैं.
अमेठी: यदि आप गैस कनेक्शन धारक है और आप नें लंबें समय से ई केवाईसी नहीं कराई है तो यह खबर आपके काम की है. ई केवाईसी न करने वाले गैस कनेक्शन धारकों का अब कनेक्शन रद्द करने की तैयारी है. जिलें मे एक लाख से अधिक ऐसे कनेक्शन धारक हैं. जिन्होंने बार-बार रिमाइंडर और प्रयास के बाद भी अपनी ई केवाईसी नहीं कराई उन्हें काफी नुकसान हो जाएगा. इसके लिए गैस कंपनियों ने अपनी एजेंसियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं. जिले में वर्तमान में रसोई गैस उपभोक्ताओं जो ई केवाईसी अपडेट से अभी वंचित है. अगर वह 15 अगस्त तक अपनी गैस एजेंसी पर जाकर केवाईसी नहीं करा लेते तो उन्हें व्यवसायिक दामों पर गैस सिलेन्डर मिलेगा. इसके साथ ही उनका गैस कनेक्शन भी ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.
तीन कंपनियों की कुल 32 गैस एजेंसियां संचालित
जिले में तीन कंपनियों की कुल 32 गैस एजेंसियां संचालित हैं. जिसमें इंडियन आयल कार्पोरेशन की 17, भारत पेट्रोलियम की 12 और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की 3 गैस एजेंसियां शामिल हैं. इंडियन आयल की गैस एजेंसियों पर कुल 220895, भारत पेट्रोलियम पर 158637 और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की एजेंसियों पर कुल 65579 कनेक्शन धारक हैं. कुल गैस कनेक्शन धारकों की बात करें तो जिलें मे 4 लाख 15 हजार 111 कनेक्शन धारक है. जिसमें से उज्ज्वला योजना के 170157 और सामान्य के 244954 कनेक्शनधारक हैं लेकिन उज्ज्वला योजना के 42 हजार 089 उपभोक्ताओं और सामान्य के 61246 उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी केवाईसी नहीं कराई है. इस प्रकार कुल एक लाख 3 हजार 335 उपभोक्ताओं ने अपनी केवाईसी नहीं कराई है.
15 अगस्त तक ईकेवाइसी करा लें
लोकल 18 से बातचीत करते हुए एक डिस्ट्रीब्यूटर और प्रभारी विजय किशोर तिवारी नें कहा कि सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील है कि वह 15 अगस्त तक अपनी एजेंसी से केवाईसी अनिवार्य रूप से करा लें. अन्यथा की उन्हें व्यवसायिक दरों पर गैस खरीदना पड़ सकता है. इसके साथ ही यदि वह गैस कनेक्शन की ई केवाईसी नहीं करते हैं तो उनके कनेक्शन को रद्द कर दिया जाएगा. इसके साथ ही भविष्य में उन्हें महंगे दाम यानी कमर्शियल दालों पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए बैनर पोस्टर के माध्यम से व्हाट्सएप के माध्यम से और फोन कॉल के जरिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें