Last Updated:
Jharkhand Students Protest : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बीच एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी यह कहता सुनाई दे रहा है कि ‘सरकार आपने चुनी है, हमने नहीं’. क्या इस एक वाक्य ने लोकतंत्र, जनता का भावना और शासन व्यवस्था के बीच की गहरी खाई को उजागर कर दिया है? पढ़ें यह रिपोर्ट कैसे जनता की सरकार आखिर जनता के प्रति कितनी जवाबदेह है?
झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर अब हो रहे हैं बवाल.
‘मैंने लाठी नहीं चलाई है… सरकार आपने ही चुनी है, हमने नहीं!’ झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान आंदोलित छात्रों और खाकी वर्दी पहने हेलमेट लगाए एक पुलिसकर्मी की कही यह बातें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. यह वीडियो राज्य के प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच कौतूहल और बहस का बड़ा विषय बन गया है. जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों छात्रों पर जब पुलिस का बल प्रयोग हुआ, तो उसके बीच से निकली यह एक पंक्ति व्यवस्था की कड़वी सच्चाई को बयां करने के लिए काफी है.
झारखंड में हुए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प ने एक बार फिर उस सवाल को सामने ला दिया है, जो लोकतंत्र में अक्सर सत्ता और सड़क के बीच खड़ा दिखाई देता है. जनता की सरकार आखिर जनता के प्रति कितनी जवाबदेह है? यह कथित वीडियो उसका बड़ा उदाहरण है, जिसमें हेलमेट लगाए हुए एक पुलिस का जवान कहता है, ‘मैंने किसी को छुआ भी नहीं भाई. कानून की बात नहीं हो रही है. आप जो बोल रहे हो भाई वहीं बात मैं बोल रहा हूं. अरे चुने हो आप ही लोग, हमलोग थोड़े चुनते हैं.’ इस ओडियो-वीडियो क्लिप में कई महिलाएं की आवाज पीछे से आ रही हैं, जो पुलिसवाले पर चिल्ला रही हैं.
पुलिसवाले का रिएक्शन हुआ वायरल ‘आप ही लोग चुने हो, हम लोग थोड़ी चुनते हैं’
वैसे बात तो सही बोली हैं पुलिसकर्मी ने हमें जैसा आपके द्वारा चुने नेता सरकार से आदेश मिला हमने वही किया।#ranchiProtest#JharkhandProtest #JPSC pic.twitter.com/OzBaNeuFM2