Last Updated:
Palamu Disneyland Mela: पलामू में डिजनीलैंड मेला लगा है जहां खरीदारी से लेकर मनोरंजन तक का बेहतरीन इंतजाम है. ऐसे तो यहां बहुत सारी चीजें मिल रही हैं पर वॉटरप्रूफ सैंडल महिलाओं को बहुत पसंद आ रही है. इसकी कई सारी रेंज हैं और ये पानी में फिसलती भी नहीं हैं.
पलामू. पलामू जिले में सावन के मौके पर डिजनीलैंड मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेले में खरीदारी से लेकर मनोरंजन तक के लिए अलग-अलग तरह के स्टॉल लगाए गए हैं. खासकर बरसात के मौसम में मेले में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. यहां महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए कई तरह के सामान उपलब्ध हैं. वहीं खान-पान के स्टॉल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं.
फुटवियर के भी कई स्टॉल
मेले में सैंडल और फुटवियर के भी कई स्टॉल लगाए गए हैं, जहां अलग-अलग डिजाइन और रेंज के सैंडल उपलब्ध हैं. स्टॉल संचालक अमन कुमार ने बताया कि उनके यहां दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों से सैंडल मंगाकर कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. फ्लैट, वेज हिल, पेंसिल हिल, क्रोक्स, वाटरप्रूफ समेत कई तरह के फुटवियर लोगों के लिए उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि इस समय वाटरप्रूफ सैंडल की मांग सबसे अधिक है.
फिसलती नहीं है
अमन कुमार ने आगे बताया कि वाटरप्रूफ सैंडल की खासियत यह है कि बरसात के दिनों में इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. टाइल्स जैसी चिकनी सतह पर इसके स्लिप होने की संभावना कम रहती है और पैरों को आराम भी मिलता है. इसकी कीमत करीब 200 से 400 रुपये तक है. वहीं हिल्स और फ्लैट सैंडल 200 से 300 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं.
उन्होंने आगे कहा कि मेले में आगरा, कोलकाता और दिल्ली से मंगाए गए फुटवियर उपलब्ध हैं. सैंडल की गुणवत्ता मजबूत होने के साथ अलग-अलग डिजाइन भी लोगों को पसंद आ रहे हैं. यहां 5 नंबर से लेकर 9 नंबर तक के सैंडल उपलब्ध हैं, जिससे करीब 14 वर्ष के किशोरों से लेकर बड़े और बुजुर्ग भी अपनी पसंद के फुटवियर खरीद सकते हैं.
घर का सभी सामान मिल रहा है
बता दें कि डिजनीलैंड मेले में फुटवियर के अलावा कपड़े, घरेलू सामान, सजावटी वस्तुएं, खिलौने और खान-पान समेत कई तरह के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लगभग 100 के करीब स्टॉल लगाए गए हैं. बच्चों के मनोरंजन के लिए भी मेले में आकर्षक व्यवस्थाएं की गई हैं. ऐसे में पलामू में लगा यह डिजनीलैंड मेला खरीदारी के साथ परिवार के साथ समय बिताने और मनोरंजन का एक बेहतर ठिकाना बन गया है. यह मेला शिवाजी मैदान में लगा है जहां सुबह 10 से रात 10 तक घूम सकते हैं.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…
और पढ़ें