भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लिविंग रिलेशन में रह रही नाबालिग ने की आत्महत्या:गुमला के सरांगो नवाटोली...




गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित सरांगो नवाटोली गांव में लिविंग रिलेशनशिप में रह रही एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार सुबह की है, जब लड़की का शव फंदे से झूलता मिला। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह पिछले पांच महीने से सरांगो नवाटोली निवासी आर्यांश तुरी के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रही थी। आर्यांश ने गुरुवार सुबह करीब 4 बजे प्रियंका को फंदे पर झूलता देखा, जिसके बाद उसने परिजनों और घाघरा थाना को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, सोमवार को प्रियंका दो अन्य युवतियों के साथ जंगल घूमने गई थी। वहां से लौटने के बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ प्रतीत हुआ। वह घर आने के बजाय घने जंगल की ओर भागने लगी, जिसे साथ गई युवतियों ने पकड़कर घर वापस लाया। घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घाघरा थानेदार मोहन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी। इस मामले में नाबालिग के भाई ने बताया कि उसकी बहन बुधवार को मायके आना चाहती थी और उसने फोन भी किया था, लेकिन घर वालों ने उसे आने नहीं दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह उन्हें प्रियंका की मौत की सूचना मिली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top