Last Updated:
IMD Weather Today: बारिश एक बार फिर से बवाल मचाने वाली है. भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों तक एक साथ कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा जताया है. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से कोस्टल स्टेट्स के साथ ही अन्य राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है.
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की वजह से कई राज्यों में बारिश से हालात खराब होने की आशंका है. (फाइल फोटो)
IMD के अनुसार, देश के कई हिस्सों में अगले 7 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिमी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने डिप्रेशन के प्रभाव से बंगाल, ओडिशा और झारखंड में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, इस दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी खतरा रहेगा. झारखंड और ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. थंडरस्क्वॉल के दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक और झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
यहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
उत्तर-पश्चिम भारत में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और उत्तराखंड में 19 अगस्त तक व्यापक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पंजाब में 14 और 15 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14-15 तथा 17 अगस्त को व्यापक बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15-16 अगस्त और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 अगस्त तक बारिश की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में 14 से 19 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी इस अवधि में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 14 तथा 17-18 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में 14 और 16-17 अगस्त को ऐसी स्थिति बन सकती है.
All India weather warning during next 7 days
Subject:(i)Under the influence of Depression over coastal West Bengal, isolated extremely heavy likely over Gangetic West Bengal, Odisha, & Jharkhand on 13th and over Chhattisgarh on 13th& 14th August, 2026.
(iii) Isolated heavy to… pic.twitter.com/gJ4Utx9paj