भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कुडू में करमा पूर्व संध्या की तैयारी, समिति बनेगी



राजी पड़हा भवन में गुरुवार को कर्मा पूर्व संध्या की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अवधेश उरांव ने की। समाज के लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। अगली बैठक के लिए सभी गांवों के पाहन, पुजार, महतो, समस्त आदिवासी, बुद्धिजीवियों से आने का आग्रह किया गया। उसी दिन कर्मा पूर्व संध्या संचालन समिति का गठन किया जाएगा। उसी दिन से भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मौके पर अवधेश उरांव, जतरू उरांव, लखन उरांव, कुलदीप उरांव, रविंद्र उरांव, अजय गंझू मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top