भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारिश से खपरेल मकान ध्वस्त, बेघर हुए वृद्धा और विधवा बहू



प्रखंड के केन्दमुड़ी पंचायत स्थित केन्दमुड़ी गांव में लगातार बारिश के कारण एक गरीब परिवार का खपरेल मकान ढह गया। हादसे में वृद्ध महिला रहनी भगत और उनकी विधवा बहू कमलिनी भगत बेघर हो गईं। दोनों के सामने रहने और भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार, रहनी भगत स्वर्गीय रविंद्र नाथ भगत की पत्नी हैं। परिवार में सहारा देने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर आपदा राहत के तहत मुआवजा, अस्थायी सुरक्षित आश्रय और आवास योजना से पक्का घर देने की मांग की है। ग्रामीणों ने मदद की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top