भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विद्यार्थी सिर्फ डिग्री न लें, संवेदनशील नागरिक बनें; डीसी बोले- स्थानीय प्रतिभा...




कोल्हान विश्वविद्यालय का 18वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित वीर शहीद पोटो हो सभागार में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उपायुक्त मनीष कुमार उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वीर शहीदों के नमन और विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा व कौशल के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कहा “उच्च शिक्षा का मकसद केवल परीक्षा पास करना या डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में समाज के प्रति संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करना है। कहा कि कोल्हान क्षेत्र शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में प्रतिभाओं से समृद्ध है। विवि को ऐसा प्लेटफॉर्म बनना होगा जहाँ स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने विवि के 18 वर्षों के सफर और भावी योजनाओं को रेखांकित किया । कुलपति ने कहा कि बदलते समय के साथ विवि पारंपरिक शिक्षा के अलावा नई तकनीक, अनुसंधान और रोजगारपरक कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों और शोधार्थियों से अपील की कि वे कोल्हान की सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विशिष्टताओं पर शोध करें ताकि क्षेत्र के विकास के नए रास्ते खुलें।मुख्य समारोह के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक प्रो. रिंकी दोराई ने दिया। समारोह में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित फिल्ममेकर रवि राज मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी संथाली भाषा की चर्चित लघु फिल्म ‘अंगेन’का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। जमीनदाताओं और वरिष्ठ पूर्व कर्मियों को किया गया सम्मानित सामाजिक व सामुदायिक संगठनों की रही सहभागिता समारोह में हो समाज संगठन के अध्यक्ष श्री रमय पूर्ति, हो समाज महिला महासभा की श्रीमती अंजू सामद, हो महासभा केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष श्री बामिया बुरी सहित विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने विश्वविद्यालय और समाज के बीच मजबूत संबंध तथा क्षेत्रीय विकास में सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। स्थापना दिवस पर विवि की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले भू-दाताओं, सेवानिवृत्त कर्मियों और टाटा कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन (अध्यक्ष सुशील पूर्ति, सचिव प्रकाश पूर्ति, कोषाध्यक्ष प्रधानजी) के सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा हो समाज संगठन और विभिन्न सामुदायिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मौके पर करीम सिटी कॉलेज (जमशेदपुर) के प्रो. पंकज कुमार झा, महिला कॉलेज चाईबासा और जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। कला एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी लगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top