भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM Modi Independence Day Speech LIVE | Independence Day Celebration | राजघाट...


होमताजा खबरदेश

लाल किला से पहले राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, राष्‍ट्रपिता को देंगे श्रद्धांजलि

Last Updated:

Independence Day Celebration LIVE: देश आज 80वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है. जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर कन्‍याकुमारी दमन-दीव, महाराष्‍ट्र-गुजरात से लेकर बंगाल, असम, मेघालय,‍त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम तक मे…और पढ़ें

लाल किला से पहले राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, राष्‍ट्रपिता को देंगे श्रद्धांजलिZoom

PM Modi Independence Day Speech LIVE: 80वें स्‍वतंत्रता दिवस को देखते हुए ऐतिहासिक लाल किला की सुरक्षा बेहद सख्‍त कर दी गई है.

Independence Day Celebration LIVE: भारत शनिवार 15 अगस्त 2026 को आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. उत्‍तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक तिरंगा पूरे शान के साथ लहरा रहा है. ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता हासिल किए 79 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय पर्व का उत्साह है. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और लगातार 13वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह का केंद्र ‘युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047’ की थीम है. इसके साथ ही राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है. समारोह में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ का सजीव गायन किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद एनसीसी कैडेट और ‘माई भारत’ के स्वयंसेवक इसका औपचारिक प्रस्तुतीकरण करेंगे.

इस बार समारोह में स्वदेशी रक्षा क्षमता और तकनीक की झलक भी देखने को मिली है. पहली बार समारोह में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख उपकरण पूरी तरह स्वदेशी होंगे. पारंपरिक 21 तोपों की सलामी भारतीय निर्मित 105 एमएम लाइट फील्ड गन्स से दी गई. यह सलामी सेरेमोनियल 1721 फील्ड बैटरी द्वारा दी गई, जो समारोह के स्वदेशी स्वरूप को रेखांकित किया. ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सहायता कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने किया. तिरंगा फहराए जाने के तुरंत बाद 2 MI-17 हेलीकॉप्टर ने समारोह स्थल पर पुष्पवर्षा की. कार्यक्रम में करीब 5,000 विशेष अतिथियों के साथ 2,500 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट भी शामिल हुए. इस वर्ष समारोह में तकनीक का इस्तेमाल भी खास आकर्षण रहा. प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का रीयल टाइम में 22 भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया. इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल इंडिया भाषिणी ऐप की मदद ली गई. सरकार का कहना है कि इससे प्रधानमंत्री का संदेश देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों तक उनकी मातृभाषा में पहुंचाने में मदद मिली.

विकसित राष्‍ट्र का संदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह का दूसरा प्रमुख संदेश 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका पर केंद्रित है. ‘युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047’ के तहत देश की युवा आबादी, विशेषकर जेन-Z उद्यमियों और इनोवेशन से जुड़े युवाओं की क्षमता को विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है. लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन ऐसे समय में हुआ, जब देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प दोहरा रहा है. समारोह में इतिहास, स्वदेशी सामर्थ्य, तकनीक और युवा ऊर्जा इन सभी पहलुओं को एक साथ प्रदर्शित किया गया. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण सुबह 6:30 बजे से डीडी नेशनल सहित विभिन्न डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है. देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के बीच लाल किले का समारोह राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता संघर्ष की विरासत और विकसित भारत के भविष्य के संकल्प का प्रमुख मंच बना.

Independence Day Celebration LIVE: राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्‍ट्रपति महात्‍मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि

स्‍वतंत्रता दिवस लाइव: पधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किला पर तिरंगा फहराने से पहले राजघाट पहुंचे हैं. यहां वे राष्‍ट्रपति महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. स्‍वतंत्रता दिवस को देखते हुए देश की राजधानी दिल्‍ली में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं.

Independence Day Celebration LIVE: जम्‍मू-कश्‍मीर से आजादी के जश्‍न की एक तस्‍वीर ऐसी भी

स्‍वतंत्रता दिवस लाइव: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला. गुजरात के अहमदाबाद से आए पर्यटक अरुण हरियाणी ने अपने शरीर को तिरंगे के रंगों में रंगकर राष्ट्रीय ध्वज लहराया. उन्होंने लाल चौक पर तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति का संदेश दिया. अरुण का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घाटी में सुरक्षा के बीच विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति का उत्साह नजर आया. अरुण हरियाणी का तिरंगे के रंग में रंगा रूप और हाथ में लहराता राष्ट्रीय ध्वज देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश देता नजर आया.

Independence Day Celebration LIVE: 27000 लोग लाल किला में रहेंगे मौजूद, 5000 स्‍पेशल गेस्‍ट

स्‍वतंत्रता दिवस लाइव: भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सुबह 7:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 27,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए करीब 5,000 विशेष अतिथि भी शामिल होंगे. समारोह में आम जनता के साथ देश के युवा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे. लाल किले पर आयोजित होने वाला यह भव्य समारोह देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा. प्रधानमंत्री का संबोधन देश की उपलब्धियों, विकास की दिशा और भविष्य के लक्ष्यों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है.

Independence Day Celebration LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फहराया तिरंगा

स्‍वतंत्रता दिवस लाइव: आज देश के करोड़ों लोग आजादी का जश्‍न मना रहे हैं. इसके साथ ही भारत को आजादी दिलाने में अपना सर्वस्‍व न्‍योछावर करने वाले महान स्‍वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता भी प्रकट कर रहे हैं. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देश के 80वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्‍ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया.

Independence Day Celebration LIVE: आइए विकसित भारत के संकल्‍प को साकार करें – पीएम मोदी

स्‍वतंत्रता दिवस लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वाधीनता दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं. यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है. आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें.’

Independence Day Celebration LIVE: ऐतिहासिक लाल किला से गूंजेगा वंदे मातरम

स्‍वतंत्रता दिवस लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे. इस वर्ष का राष्ट्रीय पर्व विशेष महत्व रखता है, क्योंकि देश राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का भी उत्सव मना रहा है. समारोह में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में युवाओं की भूमिका और उनकी ऊर्जा को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा. ‘युवा शक्ति’ को विकसित भारत के संकल्प का अहम आधार बताते हुए कार्यक्रम में देश के युवा वर्ग की आकांक्षाओं और योगदान को प्रमुखता दी जाएगी. प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देश को संबोधित करेंगे और सरकार की उपलब्धियों तथा भविष्य की प्राथमिकताओं पर अपनी बात रखेंगे.

Independence Day Celebration LIVE: शिवराज चौहान ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

स्‍वतंत्रता दिवस लाइव: आज पूरा देश 80वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से राष्‍ट्रीय पर्व को मना रहे हैं. इसके साथ ही देश को आजादी दिलाने वाले महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता भी जता रहे हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने आवास पर तिरंग फहराया.

Independence Day Celebration LIVE: सैंड आर्टिस्‍ट सुदर्शन पटनायक ने इस अंदाज में दी स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई

स्‍वतंत्रता दिवस लाइव: ओडिशा के पुरी बीच पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने विशेष देशभक्ति रेत कलाकृति तैयार की. इस मौके पर पटनायक ने कहा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.’ उन्होंने बताया कि इस विशेष अवसर को चिह्नित करने के लिए उन्होंने रेत कला के जरिए विभिन्न प्रेरणादायक उद्धरणों को प्रदर्शित किया है. समुद्र तट पर बनाई गई इस कलाकृति में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रमुखता से उकेरा गया है. पटनायक की इस रचनात्मक प्रस्तुति को देखने के लिए पुरी बीच पर बड़ी संख्या में लोग जुटे.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top