भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची समेत 20 जिलों में छाए रहेंगे बादल:8 जिलों में भारी बारिश...




15 अगस्त को रांची समेत झारखंड के 20 जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे। दिन में एक-दो बार कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ देर के लिए धूप निकलने की भी संभावना है। वहीं, गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण राज्य में बारिश का दौर जारी है। 16 अगस्त को 7 जिलों में भारी बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 12 घंटे में मानसूनी बादल और हवाएं धीरे-धीरे कमजोर होकर झारखंड के ऊपर से निकलने की संभावना है। हालांकि 16 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात के साथ कहीं-कहीं तेज हवा चलने की भी संभावना है। 17 अगस्त को पलामू, चतरा, हजारीबाग, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। गुरुवार-शुक्रवार को खूंटी में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में देर रात तक बारिश हुई। लातेहार समेत कई जिलों में वज्रपात की घटनाएं भी सामने आईं। कांके में 46 मिमी बारिश, रांची का पारा 5.4° गिरा शुक्रवार को जगन्नाथपुर में 22 मिमी, रांची में 4, मेदिनीनगर में 11, बोकारो में 5, खूंटी में 7 और लोहरदगा में 6 मिमी बारिश हुई। रांची के कांके में 12 घंटे में 46 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण रांची के अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 26 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री गिरकर 22.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक जून से 14 अगस्त तक झारखंड में सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रांची में इस अवधि में सामान्य से 2 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top