भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसआईआर पर सुनवाई 24 से शुरू होगी




एसआईआर 2026 को लेकर शुक्रवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी छंदा भाटाचार्य ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव की उपस्थिति में हुई। मौके पर बीडीओ ने एसआईआर के तहत किए गए कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। कहा कि आगामी 24 अगस्त को गुड़ी पंचायत सचिवालय एवं कैरो प्रखण्ड कार्यालय में, 25 अगस्त को पंचायत सचिवालय गजनी व नरौली में, 27 अगस्त को पंचायत सचिवालय हनहट में, तथा 29 अगस्त 2026 को पंचायत सचिवालय सढाबे में सुनवाई की जाएगी। जहां निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होकर मतदाता अपना कार्य करा सकते हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, बीएलओ पर्यवेक्षक अधीश खाखा, विनय उरांव आदि उपस्थित थे। बसिया|​ पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति बच्चों में जिम्मेदारी की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मोन्टफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, उप-प्राचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राओं ने पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधे रोपकर की गई। इस दौरान उत्साहपूर्वक 500 पौधे वितरित किए गए। बच्चों ने इन पौधों को अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पूरी लगन से रोपने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top