भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं




कुंडहित मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल परिसर में दिनभर गतिविधियां चलीं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद कक्षा के अनुसार खेल आयोजित हुए। छोटे बच्चों के लिए बिस्किट रेस, चप्पल चोर, बोरा दौड़ और म्यूजिकल चेयर कराई गई। बड़े वर्ग के लिए अंक दौड़, बेलन फोड़, सुई-धागा रेस, हांडी फोड़ और चम्मच रेस हुई। नर्सरी की बिस्किट रेस में किरण रक्षित प्रथम रहीं। यूकेजी की चप्पल चोर प्रतियोगिता में हिमांशु सोरेन विजेता बने। म्यूजिकल चेयर में नेहा लोहार ने पहला स्थान हासिल किया। हांडी फोड़ में दिव्येंदु पाल प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं के दौरान शिक्षक और बच्चों के बीच वॉलीबॉल मैच भी कराया गया, जिसमें शिक्षकों की टीम जीती। कबड्डी प्रतियोगिता में देवेंद्र की टीम ने जीत दर्ज की। भजहरि मंडल ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करते हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रथम, द्वितीय और अन्य स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 15 के कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top