भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अपराध नियंत्रण से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक की सुरक्षा रहेगी सख्त




पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विगत माह दर्ज और निष्पादित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित मामलों के निष्पादन एवं उद्भेदन में तेजी लाने के साथ अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने निर्देश दिया कि कांडों के निष्पादन और उद्भेदन में सक्रियता के साथ तेजी लाई जाए तथा प्राथमिकी दर्ज होने के 60 एवं 90 दिनों के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अनुसंधान के दौरान वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। घटनास्थल से साक्ष्यों के वैज्ञानिक तरीके से संकलन और दस्तावेजीकरण के लिए ई-साक्ष्य का प्रभावी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रिय अपराधकर्मियों एवं नक्सलियों का सत्यापन करने,संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं उनके उद्भेदन,जमानतदारों के सत्यापन तथा वारंटों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने गवाहों को भी निर्धारित समय पर न्यायालय में उपस्थित कराने को कहा,ताकि मामलों की सुनवाई में अनावश्यक विलंब न हो। बैठक में चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए संबंधित पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया गया। साथ ही मालखाना में लंबित मामलों एवं लावारिस संपत्ति के नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिया गया। विभिन्न संवर्गों के एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी मामलों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में एसडीपीओ,वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय),सभी अंचल पुलिस निरीक्षक,थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top