भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावन की तीसरी सोमवारी पर 9 दुर्लभ महासंयोग, शिव पर अर्पण करें...


Last Updated:

सावन की तीसरी सोमवारी पर 9 दुर्लभ महासंयोग बन रहे हैं. इस दिन सोमवती नाग पंचमी, रवि योग और सिंह संक्रांति का अद्भुत मेल है. पूजा-पाठ के लिए यह दिन बेहद खास माना जा रहा है. मनोकामना पूर्ति के लिए शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और लावा अर्पित करें.

ख़बरें फटाफट

देवघरः सावन का पावन महीना चल रहा है और यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. सावन में वैसे तो हर दिन शिव भक्तों के लिए खास होता है, लेकिन सावन की सोमवारी का अपना अलग ही महत्व है. मान्यता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने, शिवलिंग पर जल चढ़ाने और बेलपत्र अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इस बार सावन का तीसरा सोमवार बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन एक साथ कई शुभ योग और धार्मिक संयोग बन रहे हैं. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यह दिन शिव भक्तों के लिए पूजा-पाठ और भगवान शिव की आराधना के लिहाज से बेहद फलदायी माना जा रहा है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य 
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी, रवि योग, सिंह संक्रांति और स्कंद षष्ठी सहित कुल 9 दुर्लभ शुभ संयोगों का अद्भुत महासंयोग बन रहा है. सोमवार के दिन पंचमी तिथि पड़ने के कारण इसे सोमवती नाग पंचमी भी कहा जा रहा है. इस दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि शिवजी की आराधना के साथ नाग देवता की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और कई तरह के दोषों से राहत मिलती है.

बन रहा है खास योग 
पंडित नंद किशोर मुद्गल के अनुसार, इस दिन रवि योग भी बन रहा है, जो सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस शुभ समय में पूजा-पाठ और भगवान शिव का ध्यान करने से नकारात्मक प्रभाव और अनिष्ट दोष दूर होते हैं. इसके साथ ही शुभ योग भी पूरे दिन प्रभावी रहेगा और इसका असर अगले दिन 18 अगस्त की सुबह 3 बजकर 29 मिनट तक रहने की बात कही गई है. यही वजह है कि सावन का यह सोमवार सामान्य सोमवार से कहीं अधिक खास माना जा रहा है.

इस दिन लावा और दूध अवश्य अर्पण करें
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नाग पंचमी के दिन भगवान शिव को लावा और दूध अर्पित करना भी शुभ माना जाता है. भक्त सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएं. इसके साथ ही भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना भी बेहद शुभ माना गया है. इस दिन सिंह संक्रांति, स्कंद षष्ठी, हंसराज योग और त्रिग्रही योग जैसे कई अन्य ज्योतिषीय प्रभाव भी बन रहे हैं. ऐसे में सावन का तीसरा सोमवार शिव भक्तों के लिए आस्था, भक्ति और पूजा-पाठ का बेहद खास अवसर बन गया है. देवघर में भी इस मौके पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top