भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डायमंड कटिंग डिजाइन और… बुलेट ट्रेन के स्वागत को तैयार सूरत, स्टेशन...


Last Updated:

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए सूरत स्टेशन पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. स्टेशन का स्ट्रक्चरल और रूफिंग का काम पूरा हो चुका है और अब इंटीरियर फिनिशिंग का काम चल रहा है. स्टेशन का डिजाइन सूरत की डायमंड-कटिंग इंडस्ट्री से प्रेरित है. 508 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ेगा, जिस पर ट्रेनें 320 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से चलेंगी.

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट देश के सबसे महत्वाकांक्षी हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स में से एक है. करीब 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर ट्रेनें 320 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार की जा रही हैं. रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के पहले चरण में सूरत से वापी के बीच सेवा अगस्त 2027 में शुरू की जाएगी.

इस कॉरिडोर में सूरत एक महत्वपूर्ण स्टेशन होगा. यहां बुलेट ट्रेन स्टेशन का स्ट्रक्चर और रूफिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि अब इंटीरियर फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है.

सूरत स्टेशन का डिजाइन शहर की पहचान यानी डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग इंडस्ट्री से प्रेरित है. स्टेशन की वास्तुकला में हीरे की चमक और ज्यामितीय आकृतियों की झलक देखने को मिलेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बुलेट ट्रेन के संचालन के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है. अत्याधुनिक हाई-स्पीड ट्रेनें इस कॉरिडोर पर अधिकतम 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भारत में तेज और आधुनिक रेल परिवहन के नए दौर की शुरुआत करेगा। यह प्रोजेक्ट देश में हाई-स्पीड रेल तकनीक के विस्तार के लिए भी एक महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा. अगस्त 2027 में सूरत-वापी (97 किलोमीटर) खंड पर बी28 (भारत निर्मित बुलेट ट्रेन) के साथ परिचालन शुरू होना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top