भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में 11 किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार:ओडिशा से जमशेदपुर ले जा...




पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गांजा ओडिशा से जमशेदपुर ले जाया जा रहा था। गालूडीह थाना पुलिस ने गालूडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार तीनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा के अलावा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और काला हेलमेट भी बरामद किया गया। रविवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि 15 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से गांजा लेकर ओडिशा से गालूडीह के रास्ते जमशेदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई। एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित, बराज के पास हुई घेराबंदी ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने गालूडीह बराज के पास कैनाल रोड पर वाहनों की जांच और निगरानी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को ग्लैमर मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखाई दिए। संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने पर तीनों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, संजय नगर निवासी रमेश कुमार सिंह (43), टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को मनीफीट निवासी श्याम नाथ राय (38) और बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी निवासी बाबूलाल यादव (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा जब्त करने के साथ मोटरसाइकिल और हेलमेट को भी कब्जे में ले लिया। तीनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई और बरामद मादक पदार्थ के स्रोत व गंतव्य के संबंध में जानकारी जुटाई गई। संगठित कारोबार की बात सामने आई पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने संगठित तरीके से गांजा कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुट गई है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की खेप ओडिशा में कहां से लाई गई थी और जमशेदपुर में इसे किसे पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी पता कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। इससे पहले कितनी बार गांजे की खेप लाई जा चुकी है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top