![]()
मानवता की सेवा और ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प को साकार करते हुए टीम दौलत ने एक बार फिर समय पर मदद पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। अस्पताल में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज के लिए ए पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ी। सूचना मिलते ही टीम दौलत’ ने बिना किसी विलंब के त्वरित पहल करते हुए रक्त उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही टीम के समर्पित सहयोगी अंकुर सिंह आगे आए और तत्काल रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी तत्परता एवं सेवा भावना की लोगों ने सराहना की। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली। रक्तदान के दौरान मरीज एवं उसके परिजनों का हौसला बढ़ाने के लिए टीम दौलत का नेतृत्व मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सह ‘टीम दौलत’ के संचालक आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी, संरक्षक दीपक तिवारी, शेखर तिवारी, विशाल गुप्ता, मनोज मेहता, राजू मेहता एवं राजू सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Source link