भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न विद्यालयों में शान...




80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केतार प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, बैंक, स्वास्थ्य संस्थानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और शान के साथ फहराया गया। इस दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत तथा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख चंद्रावती देवी ने झंडोत्तोलन किया। वहीं अंबेडकर चौक पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार तथा केतार थाना परिसर में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लोहिया समता उच्च विद्यालय, पीएम श्री मध्य विद्यालय केतार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया। विद्यालयों में बच्चों ने प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बाल विकास शिक्षा निकेतन छाताकुण्ड एवं लोहिया समता उच्च विद्यालय में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण तथा अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। इस वर्ष भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर सभी कार्यक्रम स्थलों पर “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन भी किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top