भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की कुंजन, छोटे कमरे से शुरू किया, आज 32000 लोगों को...


Last Updated:

Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली कुंजन बताती हैं कि एक समय था, जब वह अपने एक छोटे से रूम में लोगों को खाना बनाना सीखाना शुरू किया था, लेकिन आज उनका खुद का कुकिंग स्टूडियो है, जहां पर वह अपना वीडियो भी शूट करती हैं, वह इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डालती हैं. जहां पर उनके आज हज़ारों फॉलोअर्स हैं. चाइनीस, इटालियन, कॉन्टिनेंटल हर तरीके का वह खाना बनाना लोगों को सिखाती हैं. आज वह एक प्रोफेशनल शेफ हैं.

कुंजन ने बताया कि वह अब तक 32,000 से अधिक लोगों कोखाना बनाने में ट्रेंड कर चुकी हैं. आज उनकी महीने की कमाई काफी अच्छी है. लंदन और अमेरिका में आज ऐसे लोग हैं, जो उनसे ही खाना सीखकर वहां पर अपना बेकरी शॉप खोल हुए हैं और वहां के इंडियन को खाना खिला रहे हैं. वहीं, दूसरी कंट्री में भी ऐसा है. यहां से खाना बनाना सीखते हैं और वहां जाकर अपना व्यवसाय शुरू कर लेते हैं.

कुंजन बताती हैं कि मुझे खाना बनाने का बड़ा ही शौक था. ऐसे में यह फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास डिग्री है या नहीं. उन्होंने इसे अपने करियर के रूप में चुनी और इसी के साथ शुरुआत की. जो छोटी मोटी चीज उसे समय मेरे पास उपलब्धि बस उसी को हथियार बनाकर उन्होंने यह काम शुरू किया. सबसे पहले उन्होंने केक बनाना शुरू किया और लोगों को जब पसंद आने लगा तब धीरे-धीरे चीजों को बढ़ाना शुरू कर दिया.

इसके बाद कई सारे कोर्स लॉन्च की. जैसे साउथ इंडियन कोर्स, कॉन्टिनेंटल कोर्स, इटालियन कोर्स. इसके तहत 12 से ₹15000 की फीस में आप कोई भी कोर्स कर सकते हैं. जिसमें कई प्रकार के व्यंजन वह सिखाती हैं और यह सब वह अपने हाथों से ही सिखाती हैं. आज रांची में से कई सारे बेकरी शॉप हैं. जो उऩसे सीख कर लोगों ने खोला है और बहुत अच्छे से उसका संचालन कर रहे हैं और अच्छा खासा कमा भी रहे है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुंजन ने बचाया कि वह पिछले 20 सालों से लगातार यह काम कर रही हैं. आज उनका खुद का स्टूडियो है. जहां पर वह वीडियो शूट भी करती हैं और इंस्टाग्राम पर लगातार डालती हैं. वहां पर उनके कई सारे फॉलोअर्स हैं. जो उनकी वीडियो में एंगेज होते हैं. तो ऐसे में इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जरिए भी मुझे कई सारे लोग डीएम करते हैं सीखने के लिए.

कई बार इतने सारे मैसेज आने लगते हैं कि दो-दो दिन तक फोन तक देखना मुश्किल हो जाता है, लेकिन एक बात की तसल्ली है कि अपने हुनर की बदौलत आज वह आत्मनिर्भर महिला हैं और दूसरी महिलाओं को भी यही सलाह देती हैं कि आपके पास जो भी हुनर है. उसी को तरास कर आप आगे बढ़ सकती हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top