![]()
विद्या वनस्थली शिक्षा समिति के तत्वावधान में जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। समय रहते सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान में सहयोग प्रदान करना था। शिविर में कुल 18 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस दौरान सभी लाभार्थियों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं बॉडी स्कैनिंग की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति के प्रति जागरूक किया गया। आवश्यकतानुसार आगे चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अशोक महतो एवं राजेंद्र सिंह का विशेष सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके सहयोग से शिविर के आयोजन और स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया का संचालन व्यवस्थित रूप से हुआ। विद्या वनस्थली शिक्षा समिति के सचिव ने कहा कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों में नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों के प्रति विद्या वनस्थली शिक्षा समिति ने आभार व्यक्त किया।
Source link