भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Top 5 AI Proof Courses: क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा? फटाफट...


नई दिल्ली (Top 5 AI Proof Courses). हर हफ्ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कोई न कोई नई खबर आती है. उसके साथ ही नौकरी जाने का डर भी सताने लगता है. लेकिन सच तो यह है कि एआई स्किल्ड प्रोफेशनल्स की जगह छीनने के बजाय काम करने के तरीके बदल रहा है. आज के दौर में कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स चाहती हैं, जो सिर्फ किताबी या टेक्निकल ज्ञान तक सीमित न हों, बल्कि जिनके पास बिजनेस की समझ, तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और समस्याओं को सुलझाने का हुनर हो.

अगर आप भी एआई के इस तेजी से बदलते दौर में अपना करियर सुरक्षित रखना चाहते हैं तो स्किल्स को अपडेट करने की जरूरत है. इन दिनों कंपनियां भारी-भरकम डिग्री के बजाय स्किल्स को ज्यादा प्राथमिकता दे रही हैं. टेक्निकल नॉलेज के साथ-साथ बिजनेस माइंडसेट का कॉम्बिनेशन इंडस्ट्री में आपकी डिमांड को हमेशा बनाए रखेगा. जानिए 5 ऐसे बेहतरीन कोर्सेस के बारे में, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जमाने में भी आपको कभी रिप्लेस नहीं होने देंगे.

एआई के दौर में काम आएंगे ये 5 कोर्स

एआई के दौर में हर कोई अपनी नौकरी को लेकर चिंतित है. एआई टूल्स और स्किल्स के बीच भी कुछ ऐसे कोर्स हैं, जो आपकी जगह को पुख्ता बनाकर रखेंगे.

1. फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियरिंग

अब सिर्फ एआई मॉडल बनाना ही काफी नहीं है. कंपनियों को ऐसे इंजीनियर्स चाहिए जो कस्टमर्स की बिजनेस प्रॉब्लम्स को समझकर एआई सॉल्यूशंस लागू कर सकें. FDE में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, एआई इंप्लीमेंटेशन और कस्टमर हैंडलिंग का कॉम्बिनेशन सिखाया जाता है. इसके लिए स्केलर (Scaler) का FDE प्रोग्राम और IIT दिल्ली का एडवांस्ड सर्टिफिकेट कोर्स बेहतरीन विकल्प हैं.

2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI & ML)

आज-कल हर सेक्टर में एआई की बेसिक समझ होना बड़ा प्लस पॉइंट बन चुका है. मशीन लर्निंग एल्गोरिदम, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) और कंप्यूटर विजन जैसी टेक्नोलॉजी का ज्ञान हर टेक और नॉन-टेक रोल में काम आ रहा है. IIT मद्रास, IIT कानपुर, IIIT हैदराबाद और सिंपलीलर्न (Simplilearn) जैसे प्लेटफॉर्म्स इसके लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों तरह की ट्रेनिंग दे रहे हैं.

3. साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड सिक्योरिटी

जैसे-जैसे एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे डेटा और सिस्टम की सिक्योरिटी की चुनौती भी बढ़ रही है. कंपनियां क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित रखने और साइबर अटैक्स से बचाने वाले एक्सपर्ट्स को बहुत बड़ा पैकेज दे रही हैं. आईआईटी कानपुर और आईआईआईटी बैंगलोर इस फील्ड में स्पेशलाइज्ड कोर्सेज ऑफर कर रहे हैं.

4. डेटा इंजीनियरिंग और MLOps

सिर्फ एआई मॉडल तैयार करने से काम खत्म नहीं होता, बल्कि उसे सही तरीके से चलाना और अपडेट रखना भी जरूरी है. डेटा इंजीनियर्स और MLOps प्रोफेशनल्स डेटा पाइपलाइन बनाते हैं और एआई एप्लिकेशन्स को बिना रुकावट के चलाने में मदद करते हैं. इसके लिए IIT रुड़की, IIIT बैंगलोर और अपग्रेड (upGrad) के कोर्सेज काफी मशहूर हैं.

5. एआई प्रोडक्ट मैनेजमेंट

एआई कैसे बनाना है, यह जानना अलग बात है; लेकिन इसे कब, कहां और क्यों इस्तेमाल करना है, यह समझना सबसे ज्यादा जरूरी है. यह कोर्स टेक्नोलॉजी, बिजनेस स्ट्रेटजी और यूजर एक्सपीरियंस को जोड़ता है. इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), IIT दिल्ली और Emeritus जैसे संस्थान एआई प्रोडक्ट स्ट्रेटजी के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स करवा रहे हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top