भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aaj ka Vrishchik Rashifal 18 August: वृश्चिक राशि वाले आज न करें ये...


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 18 August 2026: वृश्चिक राशि के जातक 18 अगस्त को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. समझदारी और संयम से सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें, आर्थिक मामलों में सचेत रहें. अनावश्यक खर्चों से बचें. सूर्य को जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें. जानें राशिफल और उपाय.

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 18 अगस्त का दिन संयम, व्यावहारिक दृष्टिकोण और सोचे-समझे निर्णयों का शुभ संकेत लेकर आया है. आज के दिन जल्दबाज़ी में उठाया गया कोई भी कदम आपके बने-बनाये काम को प्रभावित कर सकता है. इसलिए किसी भी नई योजना की शुरुआत करने से पहले उसके सभी पहलुओं का गहराई से आकलन कर लेना आज आपके लिए हितकारी रहेगा.

कार्य और करियर में कैसा रहेगा दिन?
कार्य और करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन आपकी कार्यकुशलता और धैर्य की परीक्षा लेने वाला सिद्ध होगा. नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग दोनों को ही सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे के अनुसार कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें. बिना सोचे-समझे किसी भी दस्तावेज़ या प्रस्ताव पर अपनी सहमति देने से बचें.

धन और आर्थिक मामलों में रहे सचेत
धन और आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन सचेत रहने की मांग करता है. अचानक किसी छोटे-मोटे खर्च का योग बन सकता है, जिससे आपका बजट प्रभावित होने की संभावना है. ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे का सुझाव है कि अनावश्यक ऑनलाइन शॉपिंग और व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक जीवन में बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग आपके मन का तनाव कम करने में सहायक सिद्ध होगा.

जानें भाग्यांक और शुभ रंग
वृश्चिक राशिफल वाले आज आपका भाग्यांक 9 और शुभ रंग गहरा लाल है. दिन को और अधिक मंगलकारी बनाने के लिए प्रातःकाल सूर्य देव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 21 बार जाप करें. इसके बाद किसी मंदिर में छोटा सा गुड़ का दान करें. यह उपाय मानसिक शक्ति, ऊर्जा और कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है. याद रखिए कि धैर्य और सही समय का चयन ही आपकी सफलता का मूल आधार है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top