Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 18 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में राशि के आधार पर लोगों के दिन की ज्योतिषाचार्य भविष्यवाणी करते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज यानी 18 अगस्त के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ज्योतिष के अनुसार हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलती रहती है और इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. किसी के लिए दिन बेहद शुभ रहता है तो किसी को छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज स्वाति नक्षत्र और ब्रह्म योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज तुला राशि में संचार कर रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की यही स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन को खास बना रही है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पूरी तरह से न तो खराब रहने वाला है और न ही बहुत ज्यादा अच्छा. आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. खासकर मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है. कई बार छोटी सी बात भी ज्यादा सोचने पर बड़ी लगने लगती है, इसलिए आज कन्या राशि के लोगों को बेवजह किसी बात को लेकर परेशान होने से बचना चाहिए. किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय सोच-समझकर फैसला लेना आज आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा.
आज खर्च पर रखें नियंत्रण
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज कन्या राशि वालों को अपने खर्च पर विशेष रूप से नियंत्रण रखना होगा. आज अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिसकी आपने पहले से योजना नहीं बनाई होगी. अगर छोटी-छोटी चीजों में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च किया गया तो आने वाले दिनों में आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है. इसलिए आज आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी है. खासकर गैरजरूरी सामान खरीदने या दिखावे में पैसा खर्च करने से बचें.
आज व्यापार में धन निवेश करने से पहले करें सोच-विचार
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है. जमीन, प्रॉपर्टी या किसी बड़े कारोबार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए. किसी भी बड़े निवेश से पहले कागजात, जमीन की स्थिति और फायदे-नुकसान की अच्छी तरह जांच कर लें. बिना पूरी जानकारी के पैसा लगाने पर नुकसान होने की आशंका बनी रह सकती है. आज किसी को भी बड़ी रकम उधार देने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है.
वाणी और व्यवहार पर रखें नियंत्रण
आज कन्या राशि वालों को अपनी वाणी और व्यवहार पर भी खास ध्यान देना होगा. घर हो या काम की जगह, किसी छोटी बात को लेकर बहस करने से बचें. गुस्से में बोले गए शब्द रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकते हैं. इसलिए आज जितना हो सके शांत रहें और सामने वाले की बात को समझने की कोशिश करें. परिवार के लोगों के साथ भी बातचीत करते समय समय संयम बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.
आज का शुभ और अशुभ समय
आज के दिन राहुकाल का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है. पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 17 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिष में राहुकाल को शुभ कार्यों के लिए उचित समय नहीं माना जाता है. इसलिए इस अवधि में कोई नया या महत्वपूर्ण शुभ काम शुरू करने से बचने की सलाह दी गई है. रात 9 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 1 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे बेहद शुभ समय माना जाता है.
18 अगस्त का उपाय
ज्योतिषाचार्य के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी और संयम से आगे बढ़ने का है. सुबह उठकर सबसे पहले बजरंगबली की पूजा करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान हनुमान का स्मरण करके दिन की शुरुआत करें. माना जाता है कि इससे मन को शांति मिलती है और दिन सकारात्मक तरीके से बीतता है. कुल मिलाकर आज कन्या राशि वालों को बेवजह के खर्च, जल्दबाजी में निवेश और किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए. अगर आज सोच-समझकर कदम बढ़ाया जाए और अपने व्यवहार में संयम रखा जाए तो दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें