भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

85 किमी की कांवर यात्रा … सरना मंदिर में आज हजारों कांवरिए...




पावन मास श्रावण की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सरना मंदिर, सलडेगा में हजारों की संख्या में कांवरिए जलाभिषेक करेंगे। ओडिशा के वेदव्यास से लगभग 85 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय कर हजारों की संख्या में कांवरिए टूकूपानी सिमडेगा पहुंच चुके हैं। इस दौरान कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।वे भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते और बोल-बम के जयकारे लगाते हुए सिमडेगा पहुंचे। भोजन व आवासन के विशेष इंतजाम कांवड़िया सेवा संघ द्वारा किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहनाई मैरिज हॉल में रहने, ठहरने तथा भोजन-पानी का प्रबंध किया गया है। सभी कांवरिए सोमवार को प्रातःकाल मंदिर में जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेंगे।पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा में जुटे शिव भक्त कांवरियों की सेवा और व्यवस्था में स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं के साथ समिति के पिन्टू सिन्हा,संजय अग्रवाल, दिनेश कुल्लुकेरिया ,पवन जैन,दीपक अग्रवाल रिंकू,धनंजय केशरी,अमित अग्रवाल ,नरेश शर्मा, विनीत मित्तल,अमित केशरी, मुन्ना शर्मा, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय शिव भक्त दिन-रात जुटे हुए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top