![]()
अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मौके पर कॉलेज सचिव इंद्रजीत भारती ने झंडोतोलन ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात व्याख्याताओं व शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता व अखंडता की भावना व्यक्त की। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात शिक्षक-प्रशिक्षुओं द्वारा देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद सुरभि, सुप्रिया, श्रेया व साथी ने विभिन्न देशभक्ति गीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत किया। मौके पर कॉलेज सचिव इंद्रजीत भारती ने कहा आजादी के अमृत मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को अपने ज्ञान, कौशल और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र की प्रगति में करना चाहिए। कॉलेज प्राचार्या डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा कि “स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का बोध भी कराती है। कार्यक्रम में डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ. जंग बहादुर, पंकज, आफताब, डॉ. रेणुका, डॉ. कुंदन, ममता, पवन, शिबशंकर, संदीप, डॉ. शशि, डॉ. सुनीता, चिनीबास, प्यारी तबस्सुम, आरती व अमृत सहित महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी व प्रशिक्षु उपस्थित थे।
Source link