Last Updated:
छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, “अभी सीबीआई जांच की मांग नहीं मानी गई है और जब तक सीबीआई जांच की मांग नहीं मानते हैं, हम लोग आंदोलन करते रहेंगे. छात्रों ने कहा, “हम लोग एक बड़ी लड़ाई जीते हैं मगर इसमें अभी और भी कुछ बाकी है….”
रांची: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन और उनकी मांग के आगे झारखंड सरकार ने झुकते हुए एसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया. हालांकि, इस फैसले के बाद भी अभी सरकार को राहत की सांस मिलने वाली नहीं है. सरकार के इस फैसले के बाद छात्र नेता देवेंद्र महतो ने अपनी भूख हड़ताल को खत्म करने का ऐलान तो कर दिया. उन्होंने न्यूज़18 इंडिया से खास बातचीत में शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों और भविष्य के लिए पूरी तरह ‘लीक-प्रूफ सिस्टम’ बनाने की मांग भी रखी. इसके बाद भी स्टूडेंट्स ने फैसला लिया है कि वह अपने प्रदर्शन स्थल पर ही रहेंगे. आखिर स्टूडेंट्स की कौन सी मांग ऐसी है जो अभी भी नहीं पूरी हुई है.
आपको बता दें कि छात्र नेता देवेंद्र महतो ने भले ही अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है लेकिन, छात्रों ने अभी भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में टिके रहने का फैसला लिया है. छात्रों का कहना है कि अभी सीबीआई से जांच कराने की उनकी मांग पूरी नहीं हुई है. छात्रों ने यह भी कहा कि सरकार ने जो भी फैसले लिए हैं अभी स्टूडेंट्स उसका अध्ययन करेंगे और उसके बाद आगे कोई बात होगी.
छात्रों का कहना है कि अभी उनकी पूरी मांगे पूरी नहीं की गई हैं. छात्रों का कहना है कि सरकार सीबीआई जांच क्यों नहीं करा रही है. सरकार किस बात से डर रही है. छात्रों ने कहा कि हम लोग पहले भी कोर्ट से लड़कर नौकरी लिए थे, आगे भी लड़कर वापसी करेंगे.
छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, “अभी सीबीआई जांच की मांग नहीं मानी गई है और जब तक सीबीआई जांच की मांग नहीं मानते हैं, हम लोग आंदोलन करते रहेंगे. छात्रों ने कहा, “हम लोग एक बड़ी लड़ाई जीते हैं मगर इसमें अभी और भी कुछ बाकी है. हम मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंने 24 दिन बाद हमारी मांग सुनी लेकिन, अभी भी सवाल है कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी, हम लोग अनशन करते रहेंगे.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें