भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राहुल गांधी का हेमंत सोरेन को पत्र:छात्रों की समस्या सुलझाएं, आंदोलन को...




लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य के छात्र-युवाओं की समस्याओं और उनके आंदोलन को संवेदनशीलता से जल्द से जल्द समाप्त कराने का सुझाव दिया है। रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा राहुल गांधी का पत्र लेकर रांची आए। उन्होंने शनिवार को ही मुख्यमंत्री को यह पत्र सौंपा। डॉ. कुमार राजा ने कहा कि गठबंधन की सरकार और कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी के पत्र के बाद अब मामला जल्द से जल्द सुलझने की उम्मीद है। राहुल गांधी ने इससे पहले भी राज्य में चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने छात्र आंदोलन को समर्थन देने की भी घोषणा की थी। बाद में राहुल गांधी ने मोबाइल पर आंदोलनकारी छात्रों से बात की थी और उनका समर्थन किया था। साथ ही यह भी कहा था कि उनकी जो भी मांगें हैं, उसे वे पीडीएफ बनाकर उन्हें भेजें। छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की भी राहुल गांधी ने आलोचना की थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top