भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पेनाल्टी शूटआउट में सरगुजा ने बरियातू को हराया, थॉमस सोरेंग टूर्नामेंट का...




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में 27वें वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। फाइनल में छत्तीसगढ़ की सरगुजा और रांची की बरियातू के राजा स्पोर्ट्स टीम आमने-सामने थीं। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें छत्तीसगढ़ की सरगुजा टीम ने रांची की बरियातू को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार बरियातू, रांची के मो. तौहीद को मिला। उन्हें डिवाइन होंडा शोरूम की ओर से हॉर्नेट बाइक प्रदान की गई। एरोन रेस्टोरेंट के अजीत नवरंगी की ओर से विजेता टीम को 10 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पी.डी.जे. राजीव कुमार सिन्हा रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भरत प्रसाद रहे। जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। खेल में विजेता को 2 लाख रुपये दिए गए। उपविजेता को 1 लाख 50 हजार रुपये दिए गए। टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन की तरह फाइनल में भी एमटीए कंस्ट्रक्शन, रांची के आसिफ खान ने 1,000 रुपये नकद दिए। मो. कयूम की ओर से विजेता टीम को 1,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा प्रताप बाड़ा की ओर से विजेता सरगुजा टीम को 2,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष पतरस एक्का ने पूरे टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले आयोजन समिति के सभी सदस्यों, जिला प्रशासन, सदर अस्पताल, नगर परिषद, शहर के व्यवसायियों एवं जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही वीर शहीद थॉमस सोरेंग टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top