![]()
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत), लोहरदगा द्वारा कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता से तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में अवेयरनेस शिक्षा अकादमी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल, सीठियो लोहरदगा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया व आम नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। मौके पर विद्यार्थियों और उपस्थित युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान, संविधान के मूल्यों व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा। माई भारत, लोहरदगा द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया कि आज का युवा ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं व माई भारत के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।
Source link