भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मेडिकल कैंप लगाकर कांवरिया बंधुओं की सेवा की



सिमडेगा बंगाली एसोसिएशन सिमडेगा की ओर से रविवार को केरिया के पास मेडिकल कैंप लगाकर कांवरिया बंधुओं की सेवा की गई। सावन के अवसर पर आयोजित इस सेवा शिविर में कांवरियों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनकी जरूरत के अनुसार सहायता प्रदान की गई। बंगाली एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि कांवरिया बंधुओं की सेवा का यह कार्य लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा कार्य को केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। आने वाले समय में भी बंगाली एसोसिएशन समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता,स्वास्थ्य सेवा और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। एसोसिएशन के चेयरमैन सुरजीत दत्ता ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। कांवरिया बंधुओं की सेवा के माध्यम से संस्था सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एसोसिएशन द्वारा समाजहित में लगातार सेवा कार्य किए जाएंगे। एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय साहा ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष सेवा शिविर आयोजित करना संस्था के लिए गौरव की बात है। संस्था के सदस्यों और सहयोगियों के सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि बंगाली एसोसिएशन आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्य एवं अन्य सहयोगी मौजूद रहे और कांवरिया बंधुओं की सेवा में सक्रिय योगदान दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top