Last Updated:
Pacnhamrit Milk Preparation And Benefits: पंचामृत दूध शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे बनाना आसान है और इससे सर्दी-खांसी, कब्ज में तो आराम मिलता ही है साथ ही स्किन भी ग्लो करती है. रात को सोने से पहले इसका सेवन करें और कुछ ही दिनों फर्क देखें.
रांची. हल्दी दूध के फायदों के बारे में सबने सुना होगा. रात में सोने से पहले इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, पेट ठीक रखता है और तमाम बीमारियों से भी बचाव करता है. इसी क्रम में अगर हल्दी दूध में पांच और चीजें डाल दी जाएं तो खास पंचामृत दूध तैयार होता है, जिसके फायदों की जितनी चर्चा की जाए कम है. इसे बनाना आसान है और कुछ समय तक रोज रात में इसका सेवन करने से पेट के साथ-साथ स्किन पर भी इसका प्रभाव दिखता है. यह दूध हल्दी, अदरक, केसर, गुड़ और दालचीनी मिलाकर तैयार किया जाता है.
पंचामृत दूध के फायदे
रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे के अनुसार, इस दूध के सेवन से सर्दी, खांसी ठीक होती है और फेफड़ों की सफाई होती है. यह चेहरे पर चमक लाता है, रक्त संचार को ठीक रखता है और कब्ज में भी लाभदायक है. डॉक्टर पांडे ने बताया कि यह दूध औषधि का काम करता है, खासकर बरसात के मौसम में जब सर्दी-खांसी की समस्या आम होती है. रात में इस दूध का सेवन करने से सुबह ताजगी महसूस होती है.
पंचामृत दूध बनाने की विधि
पंचामृत दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध को अच्छे से उबाल लें. इसमें थोड़ा सा अदरक, केसर, दालचीनी, हल्दी डालकर फिर से उबालें. गैस से उतारने के बाद इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाएं. ध्यान रहे कि गुड़ को दूध उबालते समय गैस पर न डालें, क्योंकि इससे दूध फट सकता है. इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद आपका पंचामृत दूध तैयार है.
शरीर के दर्द में राहत
डॉक्टर वीके पांडे ने बताया कि यह दूध शरीर के दर्द में भी आराम देता है. रात में इसे पीकर सोने से शरीर को आराम मिलता है और दर्द में कमी आती है. उन्होंने सलाह दी कि इसे साल भर पिया जा सकता है, लेकिन बरसात के मौसम में इसे अपनी डाइट में शामिल करना विशेष रूप से फायदेमंद है. अदर आपको कोई आइटम सूट नहीं करता है तो आप उसे हटा सकते हैं जैसे दालचीनी कई लोगों को गर्म करती है. ऐसे में दालचीनी की मात्रा कम कर दें या इसे स्किप कर दें.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…
और पढ़ें