भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka panchang 18 August 2026 | mangla gauri vrat 2026 kalki...


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 August 2026: आज मंगलवार हनुमान व्रत के साथ मंगला गौरी का व्रत और कल्कि जयंती भी है. पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, स्वाति नक्षत्र, तैतिल करण, शुक्ल योग, उत्तर का दिशाशूल है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का व्रत साहस, आत्मविश्वास और संकटों से रक्षा की कामना से किया जाता है, जबकि मंगला गौरी व्रत विशेष रूप से सुखी दांपत्य और अखंड सौभाग्य की कामना से जुड़ा है. साथ ही भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी. सावन के प्रत्येक मंगलवार को माता पार्वती के गौरी स्वरूप की पूजा करने की परंपरा है. मंगला गौरी व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना से रखती हैं. कई परंपराओं में नवविवाहित महिलाएं भी इस व्रत को विशेष रूप से करती हैं. आज सुबह 6:08 बजे सूर्योदय और शाम 6:53 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं सुबह 11:12 बजे चंद्रोदय और शाम 10:26 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, आज सूर्य मघा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे जबकि चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में.

आज मंगलवार व्रत के साथ सावन का तीसरा मंगला गौरी का व्रत किया जा रहा है. मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमानजी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित है. मंगलवार के दिन हनुमानजी का व्रत रखकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. मंगलवार को सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद भगवान हनुमान की पूजा की जाती है. भक्त हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और भोग अर्पित करते हैं. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की जाती है. कई परंपराओं में मंगलवार व्रत के दौरान संयम और सात्विक आहार का पालन किया जाता है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, कमजोर या पीड़ित मंगल होने पर व्यक्ति को क्रोध, विवाद या कार्यों में बाधा जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. इसी वजह से मंगलवार का व्रत और हनुमान जी की पूजा को मंगल ग्रह से जुड़े ज्योतिषीय उपायों में शामिल किया जाता है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 अगस्त 2026
आज की तिथि- षष्ठी – 05:50 पी एम तक, सप्तमी तिथि
आज का नक्षत्र- स्वाति – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- तैतिल – 05:50 पी एम तक, गर – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- शुक्ल – 03:23 ए एम, 19 अगस्त तक, ब्रह्म योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- तुला राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:53 ए एम
सूर्यास्त- 06:58 पी एम
चन्द्रोदय- 11:20 ए एम
चन्द्रास्त- 10:08 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 18 अगस्त 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:26 ए एम से 05:09 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:36 पी एम से 03:29 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:58 पी एम से 07:20 पी एम
अमृत काल: 09:19 पी एम से 11:02 पी एम
रवि योग: पूरे दिन
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम से 12:48 ए एम, 19 अगस्त

शिववास: नंदी पर – 05:50 पी एम तक, भोजन में

आज के अशुभ मुहूर्त 18 अगस्त 2026
राहुकाल: 03:42 पी एम से 05:20 पी एम
यमगण्ड: 09:09 ए एम से 10:47 ए एम
गुलिक काल: 12:26 पी एम से 02:04 पी एम
विडाल योग: पूरे दिन
दुर्मुहूर्त: 08:30 ए एम से 09:22 ए एम
वर्ज्य: 11:00 ए एम से 12:43 पी एम
दिशाशूल: उत्तर



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top