भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पनीर खरीदते समय जरूर देखें ये संकेत, ज्यादा सफेद और रबर जैसा...


गोरखपुर: बाजार से पनीर खरीदते समय अगर आप सिर्फ उसका सफेद रंग और कीमत देखकर उसे असली मान लेते हैं, तो सावधान हो जाइए. मिलावटी या सिंथेटिक पनीर की पहचान करना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत तरीके से तैयार किया गया पनीर सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. गोरखपुर के खाद्य विभाग के एसी सुधीर सिंह के मुताबिक, मिलावटी पनीर बनाने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. कई जगहों पर छापेमारी के दौरान संदिग्ध पनीर भी पकड़ा गया है.

सबसे पहले ऐसे पहचानें असली और नकली पनीर

बाजार से पनीर खरीदने के बाद उसकी शुरुआती जांच घर पर भी की जा सकती है. अगर पनीर ‘बहुत ज्यादा चमकीला या असामान्य रूप से सफेद’ दिखाई दे रहा है तो सावधान रहें, पनीर का एक छोटा टुकड़ा जीभ पर रखने पर अगर ‘कड़वा या अजीब स्वाद महसूस हो तो उसे खाने से बचें.

इसके अलावा पनीर को हाथ से दबाकर देखें. सामान्य पनीर में दूध के प्रोटीन और वसा के कारण एक खास नरम बनावट होती है, जबकि बहुत ज्यादा रबर जैसा, असामान्य रूप से सख्त या आसानी से बिखरने वाला पनीर संदिग्ध हो सकता है.

आयोडीन टेस्ट से स्टार्च की हो सकती है पहचान

पनीर में स्टार्च की मिलावट जांचने के लिए आयोडीन टेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है. पनीर के छोटे टुकड़े पर आयोडीन सॉल्यूशन की कुछ बूंदें डालने पर अगर उसका रंग ‘नीला या नीला-काला हो जाए तो उसमें स्टार्च की मौजूदगी का संकेत मिल सकता है. हालांकि यह घरेलू जांच लोगों के लिए एक बड़ी राहत है. वही पनीर की पक्की जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला की जांच भी जरूरी होती है.

मिलावटी पनीर में किन चीजों के इस्तेमाल का दावा?

गोरखपुर खाद्य विभाग ऐसी सुधीर सिंह बताते हैं कि, कार्रवाई में सामने आने वाले संदिग्ध उत्पादों के संदर्भ में मिलावटी पनीर तैयार करने के लिए मिल्क पाउडर, रिफाइंड तेल, सोया आधारित सामग्री और अन्य मिलावटकारी पदार्थों के इस्तेमाल की बात सामने आती है. कुछ मामलों में डिटर्जेंट, रीठा या अन्य गैर-खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल सामने आते हैं. हालांकि हर नकली पनीर में ये सभी चीजें मौजूद हों, यह जरूरी नहीं है होती है.

विशेषज्ञों के अनुसार डिटर्जेंट, हाइड्रोजन पेरोक्साइड या औद्योगिक रंग जैसे गैर-खाद्य पदार्थों का भोजन में इस्तेमाल गंभीर खाद्य सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकता है. इसलिए संदिग्ध पनीर को खाना बिल्कुल उचित नहीं है.

पनीर खरीदते समय सिर्फ उसका रंग देखकर फैसला न लें, ‘असामान्य सफेदी, कड़वा स्वाद, अजीब गंध, रबर जैसी बनावट या संदिग्ध तरीके से बेहद कम कीमत ये सभी संकेत सावधान करने वाले हो सकते हैं. शक होने पर पनीर न खाएं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top