भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JSSC-CGL से JPSC तक कई परीक्षाएं रद्द, 2014 से अब तक की...


झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई विशेष कैबिनेट बैठक में JSSC-CGL परीक्षा और उसके परिणाम को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.इसके साथ ही TDPL एजेंसी के माध्यम से आयोजित JPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला किया गया है.सरकार का कहना है कि यह कदम छात्रों की मांगों और परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए उठाया गया है.फैसला केवल उन परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, जिनके परिणाम अभी आए हैं. सरकार के अनुसार TDPL के माध्यम से हुई ऐसी परीक्षाएं भी इसके दायरे में होंगी जिनमें नियुक्तियां हो चुकी हैं.परीक्षा हो चुकी है या परिणाम जारी हो चुका है. इसके अलावा 2014 से अब तक आयोजित परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच भी कराई जाएगी.आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी परीक्षाएं इस फैसले की जद में आई हैं और पिछले कुछ सालों में इन परीक्षाओं को लेकर कब क्या हुआ?

सरकार ने क्या-क्या फैसला लिया?

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से बताया गया कि JSSC-CGL परीक्षा और परिणाम रद्द किए जाएंगे. इसके साथ ही JPSC और अन्य विभागों की उन परीक्षाओं को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है जिन्हें TDPL एजेंसी के माध्यम से कराया गया था.इनमें JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023, संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025, झारखंड पात्रता परीक्षा (JET), वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा, सहायक वन संरक्षक नियुक्ति परीक्षा समेत कई परीक्षाएं शामिल हैं.सरकार ने कहा है कि परीक्षाओं में नियुक्ति हो चुकी होने या परिणाम जारी हो जाने से भी संबंधित परीक्षा इस फैसले से बाहर नहीं होगी.

JSSC-CGL से कितने पदों पर हुई थी भर्ती?

JSSC-CGL के जरिए अलग-अलग विभागों में कई पदों पर नियुक्तियां की गई थीं.उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में खंड विकास पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, कम प्रकार पदाधिकारी, पुलिस सब-इंस्पेक्टर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और अवर निरीक्षक सह खानपान जैसे पद शामिल थे.इसके लिए अलग-अलग श्रेणियों में चयन किया गया था. खंड विकास पदाधिकारी के लिए सामान्य वर्ग से 343, ST से 237, SC से 271, EBC से 43 और BC से 83 अभ्यर्थी चयनित हुए. कनीय सचिवालय सहायक के लिए सामान्य वर्ग से 105, ST से 88, SC से 31, EBC से 3 और BC से 18 चयनित हुए.पदाधिकारी के पद पर सामान्य वर्ग के 66, ST के 49, SC के 19, EBC के 28 और BC के 18 अभ्यर्थी चयनित हुए. पुलिस सब-इंस्पेक्टर के लिए EBC श्रेणी से एक अभ्यर्थी चयनित हुआ.प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर सामान्य वर्ग के 77, ST के 49, SC के 19, EBC के 15 और BC के 12 अभ्यर्थी चयनित हुए. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर सामान्य वर्ग से 66, ST से 47, SC से 24, EBC से 19 और BC से 17 चयनित हुए. अवर निरीक्षक सह खानपान के पद पर सामान्य वर्ग के 72, ST के 46, SC के 19, EBC के 11 और BC के 17 अभ्यर्थी चयनित हुए.सरकार के फैसले के बाद JSSC-CGL से चयनित 1,975 लोगों की नियुक्ति भी प्रभावित होगी और उनकी नौकरी समाप्त हो जाएगी.

JSSC-CGL की पूरी टाइमलाइन: कब क्या हुआ?

अक्टूबर 2023:परीक्षा के दौरान पेपर लीक का विवाद

JSSC-CGL परीक्षा का आयोजन पहली बार 18 और 28 अक्टूबर 2023 को किया गया था. परीक्षा के दौरान तकनीकी कारणों से जुड़ी समस्याओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद विवाद खड़ा हुआ.28 अक्टूबर की परीक्षा की तीसरी पाली को उसी दिन रद्द कर दिया गया था. इसके बाद इस परीक्षा को अलग पाली में दोबारा कराने का फैसला लिया गया.

4 फरवरी 2024:दोबारा परीक्षा आयोजित

रद्द की गई परीक्षा के स्थान पर 4 फरवरी 2024 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई हालांकि इसके बाद भी JSSC-CGL विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ और आगे फिर परीक्षा को लेकर सवाल उठते रहे.

दिसंबर 2023:दूसरी परीक्षा भी स्थगित

इसके बाद 16 और 17 दिसंबर 2023 को परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन कागज से संबंधित कारणों के चलते इसे अचानक स्थगित कर दिया गया.

जनवरी 2024:फिर परीक्षा,फिर विवाद

इसके बाद 28 जनवरी 2024 को परीक्षा आयोजित की गई.परीक्षा से जुड़े स्क्रूटनी और ऑब्जेक्शन के दौरान पेपर लीक से संबंधित मामला सामने आने के बाद तीसरी पाली की परीक्षा को फिर रद्द कर दिया गया.इसके बाद 4 फरवरी 2024 को संबंधित परीक्षा दोबारा कराई गई.

30 दिसंबर 2025:चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति

JSSC-CGL से चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर 2025 को नियुक्ति दी गई.अब सरकार के परीक्षा और परिणाम रद्द करने के फैसले से इन नियुक्तियों पर भी असर पड़ेगा.

TDPL से जुड़ी कौन-कौन सी परीक्षाएं रद्द होंगी?

सरकार ने TDPL एजेंसी के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं को भी फैसले के दायरे में रखा है. आठ प्रमुख परीक्षाओं की स्थिति इस तरह रही है.

1. 14वीं सिविल सेवा परीक्षा: 103 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
14वीं सिविल सेवा परीक्षा के पेपर-1 का आयोजन 19 अप्रैल 2024 को किया गया था. परीक्षा कुल 103 पदों के लिए थी. इसके लिए 9,564 केंद्र बनाए गए थे और कुल 1,10,875 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.इस परीक्षा का परिणाम जुलाई 2026 में जारी किया गया जिसमें 2,204 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित हुए.इन अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा 25 जुलाई 2026 को आयोजित की गई. इसके बाद आगे की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं.अब सरकार के नए फैसले के बाद इस पूरी परीक्षा प्रक्रिया को भी रद्द किया जा रहा है.

2.सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023: 7 पदों की भर्ती

संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023 कुल 7 पदों के लिए आयोजित की गई थी. इसकी प्रारंभिक परीक्षा यानी PT 10 मई 2023 को हुई थी.इसका परिणाम काफी समय बाद 24 जून 2026 को जारी किया गया.इसमें 125 अभ्यर्थी सफल हुए थे.मुख्य परीक्षा 3 अगस्त 2026 से कराने की तैयारी थी लेकिन जांच के कारण इसे स्थगित करना पड़ा.अब यह परीक्षा भी रद्द किए जाने वाले फैसले में शामिल है.

3.सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025: 45 पदों पर भर्ती

संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2025 कुल 45 पदों के लिए थी.इसकी PT जुलाई 2026 में आयोजित हुई थी.इसमें 7,599 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. इन अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा 8 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित होनी थी लेकिन जांच के कारण मुख्य परीक्षा स्थगित करनी पड़ी. अब सरकार के फैसले के बाद यह भर्ती प्रक्रिया भी रद्द होगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top