भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, तस्करी के नटवर्क...




जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मैदान के पास छापेमारी अभियान चला कर एक तस्कर को करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अन्य तस्कर जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह जानकारी सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने सोमवार को समाहरणालय स्थित डीएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मैदान के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसके सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सिमरिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सलीमपुर मैदान के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक व्यक्ति जंगल की ओर भाग निकला, जबकि एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी दिलचंद राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया। ^पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाया था और इसकी आपूर्ति एवं खरीद-बिक्री के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य बरामद सामान के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। मौके से फरार हुए दूसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।^ =नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब , एसपी ब्राउन शुगर की फाइल फोटो ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top