![]()
डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह चौक के पास पुराना लेन-देन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में शमीम अंसारी के सिर के पीछे गंभीर चोट आई है। परिजन ने आनन-फानन में घायल शमीम अंसारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर घायल के पुत्र जुनैद अंसारी ने डुमरी थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में जुनैद ने आरोप लगाया है कि नवाडीह निवासी संजू कुजूर अपनी पत्नी फूलमती कुजूर के साथ उसके दुकान पर आया था। इसी दौरान फूलमती कुजूर ने उसके पिता शमीम अंसारी को पकड़ लिया और संजू कुजूर ने तलवार से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में शमीम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Source link