भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अनुकंपा के 13 मामलों पर सुनवाई तीन पदों पर भर्ती को मिली...



उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्थापना व अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नियमानुसार आवश्यक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित कुल 13 मामलों की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत चतुर्थ वर्ग के 02 व तृतीय वर्ग के 01 पद पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के पश्चात कार्यालयीन कार्यों के सुचारू निष्पादन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को जिला स्थापना कार्यालय में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण के दौरान पत्र-व्यवहार संबंधी कार्यों की जानकारी दी जाए। कार्यालय में प्रतिनियुक्ति के उपरांत किए जाने वाले कार्यों की अद्यतन जानकारी दी जाए। टाइपिंग स्पीड सहित अन्य आवश्यक कार्यालयीन प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया जाए, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी व दक्षतापूर्वक निर्वहन कर सकें। बैठक में सेवा संपुष्टि के 03 मामलों पर भी विचार किया गया। इनमें एक सहायक प्रशासी, एक अनुसेवक व एक सहायक शामिल हैं। समिति द्वारा सभी मामलों पर नियमानुसार सेवा संपुष्टि की स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुकम्पा नियुक्ति व सेवा संपुष्टि से संबंधित मामलों का निष्पादन निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top