भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फिरोजाबाद का सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, जहां 41 दिन पूजा करने से पूरी...


Last Updated:

फिरोजाबाद के दुली मोहल्ले में स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर करीब 900 साल पुराना बताया जाता है. मंदिर के पुजारी के अनुसार यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है और संत रामलाल जी महाराज ने यहां वर्षों तक तपस्या की थी. मंदिर को लेकर 41 दिनों तक पूजा करने की खास मान्यता है. सावन में फिरोजाबाद के साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

यूपी के फिरोजाबाद में भगवान शिव के कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन यहां एक ऐसा मंदिर भी है, जहां साधु-संतों ने कई वर्षों तक तपस्या की और भगवान शिव के दर्शन किए. तभी से इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. सावन के महीने में रोजाना भक्त मंदिर में जल, दूध आदि चढ़ाने के लिए आते हैं. मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. संतान प्राप्ति से लेकर बिजनेस और नौकरी में तरक्की की कामना लेकर भक्त यहां दूर-दूर से आते हैं.

900 साल पुराना है भगवान शिव का मंदिर

शहर के दुली मोहल्ला स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य राममोहन दीक्षित ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि यह मंदिर लगभग 900 साल पुराना है. मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है.

बताया जाता है कि एक बार संत रामलाल जी महाराज ने इस मंदिर में कई वर्षों तक तपस्या की थी. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए. इसके बाद इस मंदिर को सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के नाम से जाना जाने लगा. यहां स्थापित शिवलिंग स्वयं जमीन से प्रकट हुआ है. इसलिए इसे स्वयंभू शिवलिंग के नाम से भी जाना जाता है. इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं. सावन के महीने में यहां रोजाना भक्तों की भीड़ लगी रहती है.

41 दिन पूजा करने पर पूरी होती है मनोकामना

मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से 41 दिनों तक रोजाना आकर पूजा-अर्चना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. इस वजह से मंदिर को बेहद चमत्कारिक माना जाता है.

वहीं, मंदिर में पूजा करने आईं वृद्ध महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्हें यहां आते-आते करीब 40 साल हो गए हैं. उनके ऊपर सिद्धेश्वर नाथ बाबा की बड़ी कृपा रही है. उनके घर में तीन बेटियों के अलावा कोई बेटा नहीं है. वह यहां आकर अपनी बेटियों की शादी के लिए मन्नत मांगती थीं. उनका कहना है कि बाबा ने उनकी मनोकामना पूरी की और तीनों बेटियों की शादी हो गई. इसके अलावा उन्हें अपना खुद का घर भी मिल गया. वह इसे बाबा का बड़ा चमत्कार मानती हैं.

आसपास के जिलों से भी आते हैं भक्त

सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सिर्फ फिरोजाबाद ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं. शिकोहाबाद, सिरसागंज के अलावा आगरा और इटावा तक से श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना और भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं. सावन के महीने में मंदिर में भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top