भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस थमाए



उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस तामिल कराएं। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर उन्हें शीघ्र दुरुस्त किए जाएं। बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि ने बताया कि एचएच व नगवां टोल प्लाजा के समीप एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रावधानों के अनुसार नेशनल हाईवे के समीप पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए एनएचएआई से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित अनधिकृत पार्किंग स्थलों को हटाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top