Last Updated:
आपको बता दें कि झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों के दबाव में राज्य सरकार की ओर से कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. इन अलग-अलग परीक्षाओं में कई अभ्यर्थी सफल हुए हैं. अब परीक्षा कैंसिल किए जाने के बाद उनकी सफलता बेकार जाएगी. ऐसे में कैंसिल की गई परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थी अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं.
रांची: झारखंड हाईकोर्ट में तीन याचिका दाखिल की गई हैं. रद्द परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की ओर से यह याचिका दाखिल की गई है. जेपीएससी (JPSC) 11वीं से 13वीं रद्द परीक्षा मामले में दो याचिका दाखिल की गई हैं. एक याचिका प्रार्थी दीपमाला एवं अन्य की ओर से दाखिल की गई है. दूसरी याचिका सोनम कुमारी एवं अन्य की ओर से दाखिल की गई है.
फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा मामले में भी याचिका दाखिल की गई है. इस मामले में प्रार्थी सौरभ सिंह की ओर से याचिका दाखिल की गई है. झारखंड हाईकोर्ट में कल 20 अगस्त को मामले की सुनवाई होगी.
आपको बता दें कि झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों के दबाव में राज्य सरकार की ओर से 22 नियुक्ति परीक्षा को रद्द किया गया है. अलग-अलग परीक्षा के सफल अभ्यर्थी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं.
झारखंड सरकार ने अनियमितताओं के आरोप में 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की सूची मंगलवार को जारी की. यह कदम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के प्रदर्शनों के बीच जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा के एक दिन बाद लिया. मंगलवार रात जारी आठ अधिसूचनाओं में 2014 से जेपीएससी और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित परीक्षाएं शामिल हैं.
झारखंड सरकार द्वारा रद्द की गई परीक्षाओं में ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल जज, अतिरिक्त पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं. वहीं अन्य प्रभावित परीक्षाओं में सरकारी पॉलीटेक्निक के लेक्चरर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट और कई प्रशासनिक व तकनीकी पदों की परीक्षाएं भी शामिल हैं.
अब जब गड़बड़ी के आरोपों के बाद इन परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया गया है तो इन परीक्षाओं को पास करने वाले और पास करके नौकरी कर रहे लोग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं. इसे लेकर तीन याचिकाएं दायर की गई हैं. अगर ये परीक्षा कैंसिल होती है तो इनमें सफल लोगों को अपनी नौकरी पाने और बचाने के लिए अब कानूनी लड़ाई लड़नी होगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें