भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छपरा में छाया राजेश के 5 फ्लेवर वाले पकौड़े का जादू, 3...


Last Updated:

Chapra Ekma Famous Pakoda: छपरा-सिवान मार्ग पर एकमा बाजार में राजेश पिछले 10 साल से 5 फ्लेवर के गरमा-गरम पकौड़े बेच रहे हैं. वे शुद्ध बेसन व मसालों का उपयोग करते हैं और साथ में 3 देसी चटनियां भी परोसते हैं. उनकी शुद्धता और लाजवाब स्वाद ग्राहकों को बार-बार खींच लाता है.

छपरा: अगर आप स्वाद के शौकीन हैं और छपरा-सिवान मार्ग से गुजर रहे हैं, तो एकमा बाजार का रुख करना आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है. यहां पिछले 10 वर्षों से राजेश नाम के दुकानदार अपने ठेले पर 5 अलग-अलग फ्लेवर के गरमा-गरम पकौड़े बेच रहे हैं. उनके पकौड़ों की शुद्धता और लाजवाब स्वाद का आलम यह है कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार खिंचे चले आते हैं. जानें बनाने की विधि और खासियत.

5 फ्लेवर के पकौड़े और 3 तरह की देसी चटनियां
राजेश दोपहर 3:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक अपना स्टॉल लगाते हैं. उनके स्टॉल पर ब्रेड पकौड़ा, आलू पकौड़ा, लौकी पकौड़ा, बैंगन पकौड़ा और गोभी पकौड़ा हमेशा ताजा और गरमा-गरम तैयार मिलता है. पकौड़ों का जायका दोगुना करने के लिए वे साथ में हरी धनिया की चटनी, आम की चटनी और आंवले की चटनी परोसते हैं. छपरा-सिवान मुख्य सड़क पर दुकान होने के कारण छपरा और सिवान दोनों जिलों के राहगीर व स्थानीय लोग इसका स्वाद लेते हैं.

खुद तैयार करते हैं बेसन और शुद्ध मसाले
पकौड़ों के अनोखे स्वाद का राज बताते हुए राजेश ने बताया कि वे किसी भी बाजारू पिसे मसाले या बेसन का इस्तेमाल नहीं करते. वे चना खरीदकर खुद बेसन पिसवाते हैं और लहसुन, प्याज, हल्दी, गरम मसाला, गोल मिर्च, जीरा व अजवाइन-मंगरैला जैसे खड़े मसालों को खुद तैयार करते हैं. इसके अलावा, पकौड़ों को तलने के लिए केवल शुद्ध सरसों तेल का उपयोग किया जाता है. राजेश बताते हैं कि वे पिछले एक दशक से शुद्धता और सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. जिसकी बदौलत उनके पास रोजाना ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top