भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Tamil Nadu Maternity Leave Policy & Uber Train Booking


  • Hindi News
  • Career
  • Tamil Nadu Maternity Leave Policy & Uber Train Booking | Current Affairs

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो भारत आए

  • 20 अगस्त को जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमीनई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे।
  • इस मुलाकात में भारत और जापान रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और डिफेंस टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और समैरीटाइम सिक्योरिटी में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
  • इस बैठक में दोनों देश साल के आखिर में होने वाली 2+2 बातचीत से जुड़े मुद्दों पर भी बात कर सकते हैं।
  • भारत और जापान के बीच ये बैठक UNICORN नेवल रेडियो एंटीना सिस्टम के संयुक्त विकास के लिए पहला समझौता होने के बाद हो रही है।
  • शिंजिरो कोइज़ुमीनई तीन दिन की यात्रा पर आए हैं और कोइज़ुमी 19 अगस्त को मुंबई पहुंचें हैं।
  • इस दौरान जापान के UNICORN स्टील्थ कम्युनिकेशन सिस्टम के प्रस्तावित निर्यात पर भी बात हो सकती है।
  • UNICORN का पूरा नाम यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना या NORA-50) है।
  • UNICORN युद्धपोतों के रडार सिग्नेचर को छिपाकर उनकी स्टील्थ क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया जाता है।
  • इससे पहले हुई भारत-जापान रक्षा नीति वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और जापान के रक्षा उप-मंत्री कानो कोजी ने की थी।
  • इस वार्ता में साइबर सिक्योरिटी, स्पेस, डिफेंस टेक्नोलॉजी और डिफेंस इंडस्ट्री सहयोग जैसे उभरते क्षेत्रों पर बात की थी।

इससे पहले 13 जुलाई को टोक्यो में आठवीं भारत-जापान रक्षा नीति वार्ता हुई।

इससे पहले 13 जुलाई को टोक्यो में आठवीं भारत-जापान रक्षा नीति वार्ता हुई।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. आज भारत-सिंगापुर मिनिस्ट्रीयल राउंडटेबल मीटिंग होगी

  • 20 अगस्त को सिंगापुर में चौथी भारत-सिंगापुर मिनिस्ट्रीयल राउंडटेबल मीटिंग होगी।
  • इस मीटिंग में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग
  • मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद हिस्सा लेंगे।
  • इस मीटिंग का फोकस भारत-सिंगापुर के व्यापार, निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, बेहतर बिल्डिंग कैपिसिटी कनेक्टिविटी सहयोग को आगे बढ़ाने पर है।
  • इस बैठक में पीयूष गोयल करीब 70 सदस्यीय भारतीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
  • ISMR के साथ इंडिया-सिंगापुर बिजनेस राउंड टेबल भी आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें दोनों देश कॉम्प्रेशिप स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप के रोडमैप को आगे बढ़ाने और नए सहयोग क्षेत्रों की पहचान पर चर्चा करेंगे।
  • इससे पहले दूसरी ISMR बैठक 26 अगस्त 2024 में सिंगापुर में हुई थी, जिसमें यही प्रमुख भारतीय मंत्री शामिल हुए थे।
  • सिंगापुर दुनिया के कुल माइक्रोचिप्स का 10 फीसदी और सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट का 20 फीसदी हिस्सा बनाता है।
ISMR के साथ इंडिया-सिंगापुर बिजनेस राउंड टेबल भी आयोजित किया जा रहा है।

ISMR के साथ इंडिया-सिंगापुर बिजनेस राउंड टेबल भी आयोजित किया जा रहा है।

निधन (DEATH)

3. कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी.सी. नागेश का निधन

  • 18 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी.सी. नागेश का निधन हो गया। वे 65 साल के थे।
  • नागेश टिपटूर से दो बार विधायक थे और बसवराज बोम्मई की कैबिनेट में 2021 से 2023 के बीच स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री रहे।
  • नागेश का कार्यकाल काफी विवादों भरा रहा। उनके समय में पाठ्यपुस्तकों में बदलाव को लेकर ‘भगवाकरण’ के आरोप लगे और यह मामला विवादित भी हुआ।
  • इसके साथ ही उनके कार्यकाल में छात्राओं को क्लासरूम के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति न देने को लेकर भी विवाद हुआ था।
  • पेशे से इंजीनियर रहे नागेश छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में सक्रिय थे और बाद में BJP में शामिल हो गए।
नागेश ने 2008 और 2018 में टिपटूर से चुनाव जीता था।

नागेश ने 2008 और 2018 में टिपटूर से चुनाव जीता था।

मिसलीनियस (Miscellaneous)

4. तमिलनाडु में तीसरे बच्चे के जन्म पर 1 साल की मैटरनिटी लीव

  • 18 अगस्त को तमिलनाडु सरकार ने तीसरे बच्चे के जन्म पर सरकारी महिला कर्मचारियों को 365 दिनों यानी, 1 साल की मैटरनिटी लीव देने का ऐलान किया।
  • तमिलनाडु विधानसभा में मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री डी. सरथकुमार ने मैटरनिटी लीव की घोषणा की।
  • इससे पहले तक तमिलनाडु में तीसरे बच्चे के जन्म पर 12 सप्ताह यानी 84 दिन की छुट्टी दी जाती थी।
  • तमिलनाडु में सरकार के नियम में 2 बच्चों के जन्म पर पहले से ही 365 दिनों तक की मैटरनिटी लीव का प्रावधान है।
  • तमिलनाडु में घटती प्रजनन दर और बढ़ती बुजुर्ग आबादी को लेकर भी हाल में चर्चा तेज हुई है।
  • राज्य की कुल प्रजनन दर 1.4 से नीचे बताई जा रही है, जबकि रिप्लेसमेंट लेवल लगभग 2.1 है।

5. उबर ने इक्सिगो के साथ MoU किया

  • 19 अगस्त को उबर (Uber) ने भारत के प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल एवं टिकटिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (ixigo) के साथ एक समझौता किया।
  • इस नए समझौते के तहत, अब उबर ऐप का उपयोग करने वाले ग्राहक सीधे उसी ऐप के भीतर भारतीय रेलवे की ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे।
  • इस साझेदारी के तहत , इक्सिगो अपनी ट्रेन टिकटिंग तकनीक और बुकिंग के बाद की सेवाएं प्रदान कर रहा है, जबकि Uber रेल यात्राओं को अपने फर्स्ट-माइल और लास्ट-माइल मोबिलिटी नेटवर्क से जोड़ रहा है।
  • उबर ऐप पर ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा के साथ, यात्री अब एक ही ऐप के माध्यम से अपने ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
  • अपने पीएनआर स्टेटस की जांच कर सकते हैं और रेलवे स्टेशन से आने-जाने के लिए बगैर किसी रुकावट के कनेक्ट हो सकते हैं।
  • इसके तहत कोई भी यात्री अपनी यात्रा के दौरान उबर की मोबिलिटी सर्विस का आसानी से उपयोग कर सकेगा।
  • ये समझौता इंटरमॉडल ट्रैवल से जुड़ा है यानी ट्रेन, बस, फ्लाइट से ट्रेवल करने में लोकल कैब सर्विस को जोड़ा जाएगा।
  • इससे यात्रियों को एक ही डिजिटल इकोसिस्टम में टिकट बुकिंग से लेकर लास्ट डेस्टिनेशन तक पहुंचने की सुविधा मिल सकती है।
  • इस समझौते का उद्देश्य यात्रियों को कैब (रोड ट्रांसपोर्ट) और ट्रेन (रेल ट्रांसपोर्ट) बुकिंग का अनुभव एक ही जगह सुविधा देखना पड़ेगा।
  • उबर के प्रबंध निदेशक और सीईओ ने कहा कि भारतीय रेलवे देश के परिवहन की जीवनरेखा है और इक्सिगो के साथ यह समझौता यात्रियों की दैनिक यात्रा को बहुत आसान बना देगा।
  • ये डिजिटल सर्विस भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में रहने वाले उन लाखों लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, जो नियमित रूप से यात्रा के लिए रेल और कैब दोनों का उपयोग करते हैं।
  • इस एकीकृत बुकिंग सुविधा से यात्रियों को समय की बचत होगी और यात्रा योजना के दौरान अलग-अलग ऐप का उपयोग करने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।
इस पार्टनरशिप का उद्देश्य यात्रियों के लिए ट्रैवल बुकिंग और लोकल ट्रांसपोर्ट सर्विस की सुविधा एक साथ देना है।

इस पार्टनरशिप का उद्देश्य यात्रियों के लिए ट्रैवल बुकिंग और लोकल ट्रांसपोर्ट सर्विस की सुविधा एक साथ देना है।

6. एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड में भारत के 11 मेडल हुए

  • 19 अगस्त को देहरादून में चल रही एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुल 11 मेडल जीते।
  • इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्या 19 हो गई है। भारत ने दोनों ही रेस में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल अपने नाम किए।
  • जूनियर F गर्ल्स में जीएस ब्रधिशा ने गोल्ड, समायरा त्यागी ने सिल्वर और अमायरा शाह ने ब्रॉन्ज जीता।
  • वहीं जूनियर F बॉयज में इवान अरोड़ा ने गोल्ड, युवराज मेहता ने सिल्वर और शिवांश अहेर ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
  • भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 2-2 मेडल जीतने वाले 5 खिलाड़ी हैं। आर्यन सुजीत बाविस्कर ने 17 अगस्त को जूनियर E बॉयज 500 मीटर और 18 अगस्त को 333 मीटर में गोल्ड अपने नाम किया।
  • वहीं इवान अरोड़ा ने पहले दिन जूनियर F बॉयज 333 मीटर में सिल्वर और दूसरे दिन 222 मीटर में गोल्ड जीता।
  • युवराज मेहता ने पहले दिन 333 मीटर में गोल्ड और दूसरे दिन 222 मीटर में सिल्वर हासिल किया। वहीं समायरा त्यागी ने दोनों दिन सिल्वर जीते, पहले दिन जूनियर F गर्ल्स 333 मीटर और दूसरे दिन 222 मीटर में।

आज का इतिहास

  • 1828 में कोलकाता में राजा राममोहन राय ने ‘ब्रह्म सभा’ की शुरुआत की, जो आगे चलकर ‘ब्रह्म समाज’ बनी।
  • 1944 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ।
  • 1975 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए वाइकिंग 1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।

————————-

ये खबर भी पढ़ें..

शबनम सिन्हा एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन होंगी:17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, 19 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top